अजमेर । दिनांक 13 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेषाध्यक्ष व भाजपा विधायक दल की नेता श्रीमती वसुन्धरा राजे के मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने शहर भाजपा से हजारो की तादाद में कार्यकर्त्ता व समर्थक भाग लेगें। उक्त निर्णय आज शहर जिला भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला बैठक में किया गया।
बैठक में मौजूद विधायक श्रीमती अनिता भदेल व श्री वासुदेव देवनानी का भी अभिन्नदन कर स्वागत किया गया। बैठक में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत,कैलाष कच्छावा,सम्पत सांखला,नीरज जैन ,मण्डल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत,घीसू गढवाल,रमेष सोनी,नरपतसिंह,महामंत्री राजेष घाटे,सोहन शर्मा उपस्थित थे।
यादव ने बताया कि दिनांक 15 दिसम्बर को भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल की जयन्ती के अवसर पर देष भर में भाजपा प्रधानमंत्री के उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर रन फोर यूनिटी दौड का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बैठक में तय किया गया कि दिनंाक 15 दिसम्बर को प्रात 8.30 बजे भाजपा कार्यकर्त्ता,युवा वर्ग,खिलाडी व सहयोगी स्थानीय पटेल मैदान पर एकत्र होकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दौड का शुभारम्भ कर यहंा से सूचना केन्द्र चौराहा,आगरा गेट,महावीर सर्किल होते हुए बजरंगगढ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर समापन करेंगे।