औचक निरीक्षण के दूसरे दिन भी नदारद मिले कर्मचारी

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते प्रभाती लाल जाट
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते प्रभाती लाल जाट

 

मरीजों से जानकारी लेते एसडीएम
मरीजों से जानकारी लेते एसडीएम

मदनगंज -किशनगढ़ । गुरूवार को किशनगढ़ उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट द्वारा करीब 2० विभागों का आकस्मिक निरीक्षण कर 127 कर्मचारियो के अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ की गई कार्यवाही करने पर भी सरकारी कर्मचरियों की लेटलतीफी टूटती दिखाई नहीं दे रही है। उपखंड अधिकारी जाट ने अपना आकस्मिक निरीक्षण अभियान शुक्रवार को भी जारी रखते हुए 4 विभागों का दौरा किया जहां 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनकी अनुपस्थिति दर्ज करते हुए कार्यवाही हेतु जिला कलक्टर को भेजी गई है।
सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश -अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं हेने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश जारी किए वहीं सफाई कर्मचारियों को समय पर कार्य करने हेतु पाबंद किया।
मरीजों की पूछी समस्याएं -निरीक्षण के दौरान एसडीएम जाट ने वहां उपस्थित महिला व पुरूष मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नि:शुल्क दवा योजना संतोषप्रद -निरीक्षण के दौरान निशुल्क दवाईयों की भी जांच की गई जिसमें स्थिति संतोषप्रद पाई गई। अस्पताल में क ुल 314 दवाईयां फ्री है। इस दौरान एसडीएम ने उपस्थित मरीजों से निशुल्क दवाईयां मिलने के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
कर्मचारी हुए सचेत -उपखंड अधिकारी जाट द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के भय के चलते सरकारी कर्मचारियों में दहशत फैल गई है और वे समय पर कार्यालय पहुंचने की जुगत लगाते नजर आ रहे है।
शहरवासियों ने ली राहत की सांस -सरकारी विभागो में कर्मचारियों की लेटलतीफी के चलते शहरवासियो को रोजमर्रा के कार्यो में हो रही परेशानी से इस कार्यवाही के बाद निजाद मिलने की संभावना से शहरवासियों ने कुछ राहत महसूस की। शहरवासियों में यह भी चर्चा रही कि ऐसी आकस्मिक कार्यवाही समय समय पर होती रहनी चाहिए।
ये मिले नदारद –
शुक्रवार को एसडीएम जाट द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों की जांच की गई तो वहां विभिन्न कर्मचारी नदारद मिले जिनमें राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय में सत्यनारायण, सूरजकरण गुर्जर, डॉ. अंजना गुप्ता, राकेश लखन अनुपस्थित थे वहीं राजू प्रसाद 7 दिसंबर से व दीपक वैष्णव 8 दिसंबर से अनुपस्थित है।
कृषि उपज मंडी में सर्वाइ सिंह, दुर्गालाल चौधरी, चौथमल माली, भंवरलाल भट्टेश्वर अनुपस्थित मिले।
क्षेत्रीय वन अधिकारी विभाग में अमर सिंह अनुपस्थित मिले।
जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में अतुल कटिया, पे्रम शंकर शर्मा, प्रमिला देवी, सोनल चाड़ अनुपस्थित मिले।
सार्वजनिक निर्माण विभाग की आखिर टूटी कुम्भकर्णी नींद

सडक निर्माण कार्य शुरू
सडक निर्माण कार्य शुरू

मदनगज-किशनगढ। उपखण्ड अधिकारी प्रभाती लाल जाट के आकस्मिक निरीक्षण का असर अब होता हुआ दिखाई पड रहा है जब सरकारी कर्मचारीयों के खिलाफ कार्यवाही को अजांम दिया गया तभी इनकी लेट लतीफी समाप्त होती जा रही है कुछ ऐसा ही हाल पुरानी मिल चौराहे पर नजर आया जब कई दिना से स्थानीय दुकानदारों के बार बार शिकायत करने पर भी पीडब्लूडी विभाग के कानों पर जू भी नहीं रेग रही थी और गुरूवार को आकस्मिक निरीक्षण के तत्काल बाद शुक्रवार को ही सडक निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। सडक निर्माण के प्रारम्भिक चरण में जेसीबी से शुक्रवार साय सडक की खुदाई का कार्य प्रगति पर था। वहां उपस्थित शहरवासी एसडीएम द्वारा कि गई कार्यवाही पर धन्यवाद देते नजर आ रहे थे वहीं प्रशासन को एक योजना बना कर कार्य करने की सलाह भी दे रहे थे।
किसान मोर्चा कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुुंचे जयपुर
मदनगंज-किशनगढ। श्रीमती वसुंधरा राजे के शुक्रवार को जयपुर के जनपथ पर मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधायक प्रो. सांवरलाल जाट को भारी मतो के साथ ही नसीराबाद से पार्टी को विजय दिलाने पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई दी तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आम जनता एवं किसान वर्ग के हित में पुन: विकास की गंगा बहाने की मंगल कामना की। जाट ने सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यकर्ताओं को हर संभवन मदद का भरोसा दिलवाया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व प्रदेश सह प्रवक्ता रीना राठौड ने किया उनके साथ शहर किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप व्यास, कोषाध्यक्ष भागचंद चौधरी, बृजराज सिंह राठौड़, पार्षद उर्मिला व्यास, जगदीश गुर्जर, मनोज आदि कार्यकर्ता थे।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!