सरकार पर बनायेंगे दबाव-गहलोत

1 (1)मदनगंज-किशनगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है, जनता ने जो जनादेश हमे दिया है उसकी पालना हमें करनी है और विपक्ष की भूमिका हम मजबूती से निभायेगें। गहलोत शुक्रवार को पूर्व कृर्षि मंत्री हरजीराम बुरड़क के निधन होने एवं उनकी अंत्येष्ठी में शामिल होने जाते समय कुछ समय के लिए आर के मार्बल पर रूकने के दौरान पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होने कहा कि हम चाहेगें कि सरकार उनके द्वारा चलाई विकास व सोश्यल सिक्योरिटी योजनाऐं चालू रखे। इस हेतु सरकार पर दबाव बनायेगें। चलाई गई योजनाओं को पूरे देश ने सराहाया है।
गहलोत ने कहा कि सोश्यल सिक्योरिटी योजना को राजनैतिक तौर पर रेवडिय़ा बताई गई।
गहलोत लाडऩू जाते समय कुछ देर के लिए आर के मार्बल रूके। जहां आर के मार्बल के चेयरमैन अशोक पाटनी, प्रबंध निदेशकसुरेश पाटनी ने अगवानी की तथा इस मौके पर सुभाष अग्रवाल, पदम कोठारी, सज्जन कटारिया, महावीर कोठारी, सी एम अग्रवाल व सुधीर जैन भी थे। गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान, रामलाल जाट व पूर्व विधायक नाथुराम सिनोदिया भी थे।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!