अरांई क्षेत्र में सफेद जहर का चल रहा कारोबार

arain-मनोज सारस्वत- अरांई क्षेत्र में सफे द जहर का कारोबार जोरों से चल रहा है। यहां नकली दूध बना कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड कर रहे है। अरांई के सिरोंज, गागून्दा, भोगादीत एंव अरांई सहि दर्जनभर गावों में हजारों लीटर नकली दूध बनाने का कार्य प्रतिदिन हो रहा है। रातों रात लखपति बनने की फिराक में कुछ लोग दूसरों को सफेद जहर देने में बिल्कु ल नही डर रहे है। अरांई क्षेत्र में गत वर्षो से प्रशासन की लापरवाही के चलते नकली दूध का कारोबार दिन दुगना रात चोगना फेल रहा है। नकली दूध से क्षेत्र में दुधियों ने मवेशियों की संख्या के अनुपात में चोगुना दूध सप्लाई कर अरांई क्षेत्र का नाम रोशन कर रखा है। वहीं प्रशासन ने मवेशियों के अनुपात में ज्यादा दूध सप्लाई पर कोई ध्यान नहीं दिया है। कई मामलों में तो डेयरियां भी ऐसे दुधियों को सह दे रही है जिससे उनकी भी कमाई बढ़ रही है। अरांई क्षेत्र में दुध की प्रचुर मात्रा इस बात का उदाहरण है कि ड्राई जोन होते हुए भी यहां से बाहर जाने वाले दूध में कोई कमी कभी नहीं आई। यहां रातों रात जितना दूध चाहिए उतना नकली दूध तैयार कर बाहर भेेज दिया जाता है। अरांई से किशनगढ, अजमेर, जयपुर, दूदू, नसीराबाद, पुष्कर तक दूध सप्लाई किया जाता है। चंद सालों में ही अरांई दूध सप्लाई का गढ़ बन गया है।

सिरोंज में पकड़ा एक नकली दूधियों को
गत दिनों सरस की सरकारी डेयरी पर नकली दूध बेचने आये एक व्यक्ति को वहां के जागरूक डेयरी संचालक रोडू गीला ने धर दबोचा। डेयरी संचालक को उक्त व्यक्ति के मवेशियों की संख्या की जानकारी थी। मवेशियों की संख्या के अनुपात में ज्यादा दूध सप्लाई करने की बात पर संचालक को शंका हुई था तथा उसने अजमेरडेयरी में सूचना कर सेंम्पल की जांच करवाई तो जांच में सेंप्लल फेल हो गया। डेयरी अधिकारियों ने बताया कि उक्त दूध यूरिया या सर्फ से बनाया गया है। सेंप्पल फेल होते ही नकली दूध बनाने वाला व्यक्ति भूमिगत हो गया। सरस दूध डेसरी ने संचालक को नकली दूध बनाने वाले गिरोह से सावधान रहने के निर्देश दिये है तथा दूधियों के मवेशियों की संख्या तथा दूध उत्पादन पर नजर रखते हुए दूध लेने के दिशा निर्देश दिये है।
अरांई में दूधियों में मचा हड़कम्प
अरांई क्षेत्र में दूध के संप्पल जांच में फेल होते ही दूधियों में हड़कम मच गया है। नकली दूध बनाने वाले गिरोह के लोग भूमिगत हो गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिनों से अरंाई क्षेत्र में दूध कलेक्सन कम हो गया है। अरांई क्षेत्र में नकली दूध की खबर फेलते ही दुध कलेक्सन कम होना इस बात अच्छा उदाहरण है कि अरंाई एवं आस-पास के क्षेत्र में नकली दूध का कारोबार कई दिनों से चल रहा है।
सावधान डेयरी दूध मिलावटी हो सकता है
अरांई क्षेत्र में सरकारी एवं प्राईवेट डेसरी से जो दूध बाीर जा रहा है वहीं शुद्ध इस बात की कोई गारण्टी नहीं है। अरांई एवं आस पास के कई गांवो में नकली दूध का कारोबार जोरो से चल रहा है। इस संबध में अजमेर डेयरी एमडी गुलाब भाटिया ने बताया कि नकली दूध की धर पकड के लिए उेसरी बूथ पर ही जांच मशीन लगाई हुई है। उक्त जांच मशीन में दूध के सैम्पल की जांच का काम डेयरी संचालकों को दिया गया है। प्रशासन ने इतने सवैंदीनशील मामलों में डेयरी बूथ संचलाकों को जिम्मेदारी देकर इतिश्री कर ली है।
इनका कहना :- नकली दूध बनाना व बैचना सुप्रीम कोर्ट के नियमों की अवेहलना है। अगर अजमेर के अरंाई में नकली दूध बनाया जा रहा है तो चिकित्सा महकमा इसके लिए जिम्मेदार है। नकली दूध की जांच के लिए चिकित्सा महकमें व रसद विभाग को अभियान छेडकर प्रकरण की जांच करनी चाहिए। अजमेर डेयरी को एंव चिकित्सा विभाग को कार्यवाही के लिए अवगत करा दिया है।
-जोगसिंह बालोट, चेयरमैन, आरसीडीसी हैड आफिस, जयपुर

अरांई क्षेत्र नकली दूध के लिए गढ रहा है। अरंाई क्षेत्र से जयपुर, टोंक जिले की सीमाओं पर नकली दूध माफियाओं की भारी आंशका है। चिकित्सा विभाग सतकर्ता अभियान छेड कर उक्त मामले की रोकथाम करनी चाहिए। -हिम्मत सिंह राठौड़, उपप्रबन्धक, पी एंड आई, अजमेर

डेयरी संचालकों को डेयरी पर ही दुध के सैम्पल की जांच मशीन उपलब्ध कराई गई है। नकली दुध को लेकर कोई कार्यवाही करनी है तो डेयरी संचालक ही करेगा।
-गुलाब भाटिया, एमडी, अजमेर डेयरी

सफेद जहर की जानकारी से सीएमएचओं को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही टीम बना कर अरांई क्षेत्र में छापामार कार्यवाही की जाएगी।
-बंशीलाल मंडारा, ब्लॉक सीएमएचओ
शंकरपुरा में भोलेनाथ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
अरांई। समीपवर्ती ग्राम शंकरपुरा में भगवान भोले नाथ के नवनिर्मित मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान गांव की महिलाओं ने ढोल बाजों से भव्य कलश यात्रा निकाली। साथ ही भजन मण्डली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों के ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित नवकुण्डीय यज्ञ में शंकरपुरा के ३७ जोडों ने भाग लिया। श्री श्री आयसपीर १००८ श्री शम्भुनाथ जी रावल महाराज ने शंकर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कर महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। अरंाई रामद्वारा के महंत संत श्री रामप्रकाश जी रामस्नेही, रविन्द्र नाथ रावल महाराज, नवयुवक मण्डल के कैलाश नाथ, विश्राम नाथ, बनवारी नाथ, रामा नाथ, पांचू नाथ, छोटूनाथ सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
मंत्रों में है शक्ति :- इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में आयसपीर श्री शम्भुरावल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए मंत्रों की ताकत का बखान किया। उन्होनें कहा कि मनुष्य को मंत्रों की शक्ति को समझने की आवश्यकता है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के समय भोलेनाथ की मूर्ति को कांच दिखाने पर कांच के टुकड़े होनें पर प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। बताया जाता है कि कंाच के टुकडें होने के पीछे पौराणिक कथा जुडी हुई है।

काली पट्टी बांधकर पिलायेंगे दो बूंद
कस्बे में चिकित्सा विभाग में कार्यरत एनआरएचम नर्सेज एसोसियेशन के कार्मिक रविवार क ो पल्स पोलियों महाअभियान में दो बूंद जिन्दगी की काली पट्टी बांधकर विरोध के रूप में पिलायेगें। एसोसियेशन के जिला प्रवक्ता सुनील चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सेज नियमिति नियुक्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट से वापस फैसला लेने की मांग कर रहे है। इस कारण नर्सेज कर्मी जनभावनाओं क ो ध्यान में रखते सरकार का ध्यान केन्द्रित करने के लिए काली पट्टी बांधकर पल्स पोलियों पिलायेगें।

 

error: Content is protected !!