अजमेर। अमेरिका की इकॉनोमी में भारतीय युवाओं का बडा हाथ है इसी का उदाहरण प्रस्तुत किया है अजमेर निवासी हरी चन्दनानी, सहायक अभियंता, सिचंाई विभाग के पुत्र श्रीधर चन्दन ने जिन्हें एक वर्ष के 78 लाख रू के पैकेज पर न्युयॉर्क अमेरिका की कम्पनी ब्लूम्बर्ग में नौकरी मिली है। श्रीधर चन्दन आज मुम्बई से न्युयॉर्क के लिए रवाना हो गए। ब्लूम्वर्ग कम्पनी ने उनका अनुसंधान कार्य हेतु चयन किया है।श्रीधर चन्दन ने बताया कि वह सेंट पॉल सिनियर सैकेण्डरी स्कुल से पढाई कर हॉई स्कुल आदर्श विद्यालय, पडाव, अजमेर से पढाई करके स्नातक इंजीनियरिंग करने पुणे गये थे। वर्ष 2009 से 2011 तक इन्फोसिस कम्पनी हैदराबाद मंे इंजीनियर के रूप मे काम करते रहे और साथ साथ उच्च शिक्षा का अध्ययन भी करते रहे। वर्ष 2012 और 2013 दो वर्षाे के लिए मास्टर डिग्री का अध्ययन करने वरजीनिया टैक यूनिवर्सिटी अमेरिका गये। पढाई के दौरान ही ब्लुमबर्ग न्यूयॉर्क कम्पनी के साथ एक वर्ष का पैकेज तय हो गया। एक साधारण परिवार का छात्र अपनी यूनिवर्सिटी का वर्ष 2013 का पहला भारतीय होगा जो उच्च पैकेज राशि 11500 यूएसडी प्रतिवर्ष, भारतीय मुद्रा में लगभग 78 लाख रूपये के वार्षिक पैकेज पर चयनित हुआ है। श्रीधर के पिता हरी चन्दनानी का कहना है कि यह दुआआंे और सेवा का प्रभाव है इस परिवार पर परम श्रद्वैय स्वामी हिरदाराम साहेब की कृपा रही है और उनकी प्रेरणा है कि उनका पूरा परिवार जीव सेवा समिति और अन्य समितियांे के माध्यम से सेवा कार्य करते आ रहे है, सेवा का प्रभाव है कि साधारण परिवार का बच्चा इतने उच्च पद पर आज अमेरिका रवाना हुआ है। यह परिवार के साथ अजमेर के लिए भी गौरव और सम्मान का क्षण है।
हरी चन्दनानी
(पिता श्रीधर चन्दन)
मांे. 9649750811