अल्पसंख्यक करेंगे मोदी के प्रचार के लिए मिशन 25 तथा 272 का शुभारंभ

n modi 1अजमेर) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला अजमेर के शहर महामंत्री अबरार अहमद ने बताया कि आज शहर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक शहर अध्यक्ष के निवास स्थान पर रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहीम फखर रहे और अध्यक्षता शहर अध्यक्ष शफी बख्श ने की।
इस बैठक को संबोधित करते हुऐ मोर्चे के प्रदेश उपाध्क्ष सैयद इब्राहीम फखर ने सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन ही थी जिस कारण भाजपा ने राजस्थान में अप्रत्याक्षित जीत हासिल की इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है अब चूकि जल्द ही लोकसभा चुनाव आने वाले हैं जिस कारण आगामी लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी का मिशन 25 और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार श्री नरेन्द भाई मोदी के मिशन 272़ की सफलता के लिए आवश्यक होगा कि अल्पसंख्यक वार्डो में (ख़ास कर मुस्लिम) हर वार्ड वाइज़ कम से कम 25 अल्पसंख्यक विस्तारक बनाये जाऐगे और इस तरह पूरे अजमेर शहर में 272़ अल्पसंख्यक कार्यकर्ता भाजपा और नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में प्रचार करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुऐ शहर अध्यक्ष शफी बख्श ने बताया कि उपरोक्त कार्य के लिए अजमेर के दोनों विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग कमेटीयों का गठन किया जायेगा। जिसमें एक संयोजक दो सहसंयोजक और 10 सदस्य होंगे। तत्पश्चात 27़ अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं का बाकायदा प्रक्षिशण शिविर आयोजित किया जायेगा, और उन्हें नरेन्द्र मोदी ओर भाजपा के पक्ष मंे प्रचा र करने के लिए पूरे शहर में लगाया जायेगा। बैठक को शहर महामंत्री जैनुल आबेदीन घोसी, शमशेर खान, उपाध्यक्ष शफीक खान, श्रीमती इशरत परवीन, अब्दुल रऊफ खान, सैयद सलीम अहमद, फरहत सागर, स्टीफन सेमसंग, रोशन पठान, मोहम्मद सलीम, एम. रईस खान, शेख शफीक, सैयद अफ़शान चिश्ती, मोहम्मद आसान आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया और बैठक में गुलाम हुसैन, जावेद शेख, श्रीमती मदीना, श्रीमती लिलियन ग्रेस, बाबू खान चीता, तनवीर अहमद, सैयद सादिक अली, अमान खान, एच. ए. अज़मत, अब्दुल्ला खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। मीटिंग का संचालन, शहर महामंत्री अबरार अहमद ने किया तथा धन्यवाद शहर महामंत्री जैनुल आबेदीन धोसी ने प्रेषित किया।

error: Content is protected !!