
अजमेर। राज्य सरकार की ओर से साठ दिवसीय कार्ययोजना के तहत राज्य में खुशहाली, विकास एवं अमन चैन के लिए विशेष धार्मिक आयोजनों के तहत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में विशेष जियारत की गई। राज्य सरकार की ओर से विधायक श्री वासुदेव देवनानी ने दरगाह में चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए गए। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गिरीश बच्चानी ने बताया कि राज्य सरकार की साठ दिवसीय कार्ययोजना के तहत चादर पेश की गई। विधायक वासुदेव देवनानी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए। इस अवसर पर दरगाह शरीफ के कव्वाल असरार हुसैन एण्ड पार्टी ने कव्वाली पेश की। दरगाह अंजुमन कमेटी के सचिव हाजी सैयद वाहिद हुसैन चिश्ती ने जियारत कराई एवं दस्तारबंदी की। विभाग की ओर से लंगर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम मेंं अंजुमन कमेटी के उपाध्यक्ष श्री हाजी सैयद मुशर्रफ चिश्ती, श्री जुल्फीकार चिश्ती, श्री योगेश शर्मा, श्री कमलेश शर्मा, श्री रमेश सोनी, श्री गोपाल चौहान, श्री शक्ति सिंह कच्छावा, मोहम्मद सलीम, श्री महेन्द्र जादम, श्री जोगेन्दर सिंह ठाकुर, इशरत परवीन आदि भी उपस्थित थे।