दो दिवसीय विशेष खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

a1a2a3ब्यावर, संजय इन्क्लूसिव स्कूल ब्यावर में चल रही है संभाग विशेष खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि के रूप में श्री भगवती प्रसार कलाल,उपखण्ड अधिकारी ब्यावर…एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री त्रिलोचनसिंह हुडा, प्रधान श्रीगुरूद्वारा कमेटी ब्यावर व पूर्व प्रधान श्री खेम सिंह जी ,श्री रामभाई पंजाबी, श्री रमेश यादव, श्रीमती कल्पना भटनागर, श्री विजय वर्मा, श्रीमती बलजीतकौर एवं प्रतियोगिता की अध्यक्षता डॉ. मुकेश मौर्य सभापति नगर परिषद, ब्यावर संस्था की मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर कौशिक ने की।
कार्यक्रम में संस्था की मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक द्वारा संस्था के कार्येंा की जानकारी दीं इसके अतिरिक्त नेशनल कोच श्री भगवान सहाय शर्मा दो दिन में सम्पन्न हुई सभी प्रतियोगिता की जानकारी दी। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये गयें बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र दिये गये।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संस्थागत कार्यक्रमों की सराहना की एवं कहा कि इन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वोगिण विकास में खेलकूद प्रतियोगिता का अहम रोल है जो कि संस्था द्वारा किया जा रहा है एवं आयोजक संस्था एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम के दौरान संजय इन्क्लूसिव स्कूल ब्यावर के बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक गायन, नृत्य की भी सराहना की।

इस प्रतियोगिता मंे भाग लेने वाले विद्यालयों में बधिर विद्यालय, अजमेर, संजय इन्क्लूसिव स्कूल, ब्यावर, सोना मंदबुद्वि विशेष विद्यालय, भीलवाड़ा, मानव धर्म विशेष विद्यालय (देवली), टोंक, ज्ञानोदय मूक बधिर एवं मानसिक विकलांग विद्यालय लाडनू, नागौर, मीनू मनोविकास मंदिर (चाचियावास), अजमेर, हेलन केलर विशेष विद्यालय भीलवाड़ा एवं करूणा स्कूल ब्यावर, उम्मीद स्पेशल स्कूल, पुष्कर, सी.बी.आर. अजमेर से 250 बच्चें एवं 50 कोचों ने भाग लिया।
अन्त में सस्था के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश कुमार कौशिक ने पधारे हुये सभी अतिथियों एवं ब्यावर के प्रबुद्ध नागरिक एवं अभिभावकों तथा प्रतियोगिता में हिस्सा ले ही विद्यालयों का धन्यवाद प्रेषित किया एवं कार्यक्रम संचालन श्री रणसिंह चीता सेन्टर इन्चार्ज, ब्यावर द्वारा किया गया।
Rajasthan Mahila kalyan Mandal
Village chachiyawas
Via Gagwana
Distt. Ajmer
0145-2794482(o)
(m)09829140992

error: Content is protected !!