अरांई में ठगी का शिकार हुई महिलायें

arainअरांई। कस्बे के श्रीजी मौहल्ले के नजदीक में स्थित आचार्य मौहल्ले में दो अज्ञात महिलाओं ने एक घर से लाखों के जेवरात उडाकर चम्पत हो गई। घटना की पूरी तरह जानकारी मिलने पर महिलाओं के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले क ो लेकर महिलाओं के परिजनों ने मोहल्लेवासियों की मांग पर अरांई थाने में थानाधिकारी रूपाराम चौधरी को शिकायत दर्ज कराकर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं अरांई थानाधिकारी चौधरी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को इस प्रकार के मामलों में लालच नहीं करने की हिदायत भी दी है।
ये है मामला :- प्राप्त जानकारी के अनुसार अरंाई निवासी गोपाल पुत्र सूरजमल आचार्य के घर पर ती चार रोज पूर्व दो महिलायें आयी थी। इस दौरान दोनों महिलाओं ने गोपाल आचार्य की पुत्रवधु नीतू से पुराने बर्तनों को नया करने की बात कहकर घर से टूटे फूटे बर्तन ले गई। अगले दिन अज्ञात महिलायें नया बर्तन लेकर आ गयी। इस दौरान ठग महिलाओं ने पीडित की पुत्रवधु को एक दिन के लिए पायजेब जोडी देने को कहा। साथ ही पायजेब वापस लौटाते समय ईनाम भी देने की बात कही। ठग महिलाओं द्वारा पीडित महिला को बताया गया कि वो पुष्कर में अग्रेंजों के सामने फोटों खिंचवाते है इस पर खुश होकर अग्रेंज उन्हे दो ईनाम देते है। उसमें से एक ईनाम आप ले लेना। इतने में पीडित महिला ने दोनों ठग महिलाओं को पायजेब की जोडी दे दी। अगले ठग महिलाओं ने वापस आकर पीडित महिला को पांच सौं रूपये ईनाम व एक थर्मस दे दिया। जिस दिन महिलाओं ने ईनाम राशि दी उस दिन उन्होनेंं पीडित महिला को अन्य गहने एक दिन के लिए ओर डेढ किलों चांदी के पायजेब,कणकती, छोटे बच्चों के कडे व ढाई तोला सोनें के मंगलसूत्र, दो जोडी झूमर, सोने की अगूंठी, एक जोडी नथ आदि जेवरात दे दिये। उन्हे लेकर ठग महिलाओं द्वारा वापस नहीं लोटने पर परिजनों सहित महिलाओं के होश उड गयें। इस पर पीडित महिलाओं के मुखिया ने अरांई थाने में ठग महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं :- गौरतलब है कि अरांई मुख्यालय पर लोभ व लालच को लेकर पूर्व में भी ऐसी वारदाते हो चुकी है। इसके चलते भोले भाले ग्रामीणों को भी आर्थिक हानि उठानी पडी है। जिनमें डेयरी खोलने के झांसेे, मोबाईल की दुकान के लाईसेन्स जैसी वारदाते शामिल है।

मतदान के लिये किया जागरूक
कस्बे के एचपी गैस कार्यालय पर मतदान को लेकर संचालक द्वारा जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। इस संचालक वैणीगोपाल कलवार सहित जनप्रतिनिधियों ने मतदान देनें के लिए गैस सलेण्डर पर मार्का स्लिप जारी की है। कलवार ने ग्रामीणों को १७ अप्रेल को अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील भी की है। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डा० अशोक जाट, सोसायटी बैंक के मैनेजर, किसान संघ अध्यक्ष उमराव viagra online pharmacy गौरेली, मुकेश कलवार, अनिल सारस्वत, कुलदीप सिंह, रामोतार मीणा , राधेश्याम आचार्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!