मुख्यमंत्री झालावाड दुष्कर्म दबाना चाहती है

congress logoअजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के विधानसभा क्षैत्र तथा उनके पुत्र दुष्यन्त सिंह सांसद के क्षेत्र में 15 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना पर परदा डालने के लिए मुख्यमंत्री स्वंय विधायकों को इस सम्बन्ध में मैनेज कर रही है।
अजमेर के दोनों विधायकों द्वारा संयुक्त विज्ञप्ती जारी करने से उनको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा झालावाड पीडीत परिवार से मिलने व हकीकत जानने के लिए झालावाड जाना नागवार गुजर रहा है दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए पायलट की झालावाड यात्रा का विरोध कर क्या 15 वर्षीय बालिका के साथ हुयी घटना को जायज ठहराना चाह रहे है ? इस सम्बन्ध में आम कांग्रेसजन के गुलाम मुस्तफा पूर्व पार्षद, डॉ. सुरेश गर्ग, नरेन्द्र सिंह शेखावत, विश्वास तंवर, सूरज गुर्जर, गगांसिह गुर्जर, अजीज चीता, वाहिद मौहम्मद आदि आम कांग्रेसजन ने संयुक्त बयान जारी कर मीडिया को बताया कि विधायक इस स्तर तक बोलने को मजबूर हो गये कि कांग्रेस राज में भंवरी देवी, बाबूलाल नागर आदि के भी कांड हुए थे तब पायलट और उनकी मां कहां थे। दोनों विधायकों की याददाश्त सुधारते हुए गर्ग व मुस्तफा ने बातया कि तब पायलट अध्यक्ष नहीं थे। तब भाजपाइयों ने खूब बखेडा किया था तथा अब भाजपा सत्ता में है तो मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र या प्रदेश में दुष्कर्म को वाजिब नहीं ठहराया जा सकता हे। जिम्मेदार जन प्रतिनिधि को इस प्रकार के बयान देने से पहले सोचना जरूरी है कि हम क्या कह रहें हैं ? हम सब विधायकों के इस बयान तथा दुष्कर्म की घटना की भर्त्सना करते है।

error: Content is protected !!