देश भक्ति के कोमी तरानों से गूजा स्मारक

25aug (1)25aug (2)25aug (3)25aug (4)अजमेर। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोढाणी ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिये सिन्धु शोधपीठ एवं पृथ्वीराज चौहान शोधपीठ की जो पूर्व में स्थापना की गई थी उसे व्यवहारिक रूप में आगे बढाने एवं इन महापुरूषों के इतिहास पर शोध कराने का सार्थक प्रयास किया जायेगा। श्री सोढाणी  महाराजा द्ाहरसेन स्मारक पर आयोजित सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथी के रूप में अपने सम्बोधन में कहा कि दाहरसेन स्मारक के अवलोकन से युवा पीढी को इतिहास की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय सिन्धु सभा के केन्द्रीय कार्यालय सचिव ईश्वरदास लालवाणी (मुम्बई) ने की।
वरूणअवतार झूलेलाल चालीहो उत्सव पर ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वामी स्वरूपदास के सानिध्य में हिंगलाज माता पर धर्मध्वजा फहराया गया, झूलेलाल मूर्ति व सिन्धु नदी व भारत माता पर दीपदान कर पूजा अर्चना की गई।
प्रेरणादायी देश भक्ति का कार्यक्रम श्री नीरज आर्य के नेतृत्व में कला अंकुर ऐकेडमी, म्यूजिक लवर्स किशनगढ के कलाकारों के साथ अजमेर के हरिसुन्दर बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। मशहूर कलाकार देवीदीस दीवाना ने महाराजा द्ाहरसेन का सिन्धी में देश भक्ति का गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
कलाकारों ने जो प्रस्तुतियां दी उनके मुख्य – मेरे देश की धरती सोना उगले, संदेसे आते है, ……..हमें तडपते है मेरा रंग दे बसंती चोला …….मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तूं,…………… ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी…………….. कर चले हम फिदा जान ओ तन साथियों , …………अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो, ………………. यारा मेरे कला अंकुर अकादमी समीर मिश्रा,…………. वन्दे मात्रम रहमान का गाया हुआ ……………..- आशीष सैनी व आशीष सक्सेना, ये देश है वीर जवानों का…………..
समारोह समिति की ओर से विभिन्न विद्यालयों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसके विजेताओं को भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की उपस्थित भी रही, जो स्मारक मे सिन्धु संस्कृति की दीर्घा का अवलोकन कर इतिहास की प्रेरणादायी जानकारी लेकर बाल मेले का भी आनन्द लिया।
कार्यक्रम में हिंगलाज माता पूजा अर्चना के साथ सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन को श्रृद्धासुमन भी अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथयों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं स्वागत भाषण महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने व आभार मोहन तुलस्यिाणी ने प्रकट किया। मंच का संचालन आभा भारद्वाज व कंवलप्रकाश किशनाणी ने किया।
कार्यक्रम में धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनाणी, नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन, नरेन शाहणी भग्त, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, नवलराय बच्चाणी, पाषर्द सम्पता सांखला, खेमचन्द नारवाणी, प्रो. बी.पी. सारस्वत, अरविन्द यादव, डॉ. मधुर मोहन रंगा, वेद प्रकाश जोशी,, नरपत सिंह, भैरू गुर्जर, शैलेन्द्र सतरावला, कमल पंवार, न्यास के पूर्व सदस्य सर्वश्री शिव शंकर हेडा, वीरेन्द्र बहल, डॉ. बी.एल. सुनारिया, भगवती रूपाणी, संजय खण्डेलवाल, अरविन्द शर्मा, सर्वेश्वर अग्रवाल देवेन्द्र सिंह शेखावत, तुलसी सोनी, प्रकाश जेठरा सहित कार्यकर्ता एवं अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, नगर निगम सहित  विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थिति थे।
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन समारोह समिति की ओर से नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण व पर्यटन विभाग के सहयोग से महाराजा द्ाहरसेन की जयन्ती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
(मोहन तुलस्यिाणी) कार्यक्रम समन्वयक, 
मो. 94131 35031

error: Content is protected !!