भूपेंद्र सनोद आम आदमी पार्टी के कार्यवाहक (सम्पर्क सूत्र )

aam aadmi parti thumbअजमेर आम आदमी पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं  की मांग पर अजमेर में चल रही  समस्त पार्टी संबंधित गतिविधियों  व् पार्टी द्वारा चलाये जा रहे मिशन विस्तार के अंतर्गत  आम आदमी पार्टी जयपुर राजस्थान के सचिव श्री शैलेन्द्र जी प्रभात द्वारा अजमेर  में आम आदमी पार्टी के कार्यवाहक ( सम्पर्क सूत्र ) के रूप में श्री भूपेंद्र जी सनोद को नियुक्त किया गया है ! जिसका अजमेर के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया !

अजमेर के सभी कार्यकर्ताओं की सुभाष उध्यान में  मीटिंग कर इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी! भूपेंद्र जी सनोद  अजमेर में अन्ना आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं !  व् अन्ना आंदोलन में 13 दिन तक अजमेर के गांधी भवन पर अनशन किया !
              भूपेंद्र जी द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी की आगे की रणनीति की जानकारी दी गयी  व् अजमेर में भरस्टाचार  के खिलाफ एक जुट होकर कार्य करने  पर जोर दिया गया !
             भूपेंद्र जी ने बताया की किस तरह से सरकारें बदल जाती हैं ! नेताओं की कारें बदल जाती हैं !परन्तु जनता केवल योजनाओं के जाल  में फंस कर रह जाती है ! भूपेंद्र जी ने अरविन्द जी के 49 दिन की सरकार के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी की किस तरह से अरविन्द जी ने मात्र 49 दिन की सरकार  में दिल्ली में पुलिस  ,सरकारी दफ्तरों में रिश्वत लेना बंद करा दिया था ! लोग 49 दिन की आम आदमी पार्टी की दिल्ली  सरकार के कार्यों को आज भी याद करते हैं !
             भूपेंद्र जी ने बताया की दिल्ली में बहुमत नहीं होने के बावजूद अरविन्द जी 49 दिन की सरकार  ने वो कर दिखाया जो आज हम राजस्थान में बनी  प्रचंड बहुमत की सरकार भी नहीं कर दिखा पायी ! आज भी सरकारी दफ्तरों के हाल खराब हैं ! कोई अधिकारी आम जनता के दर्द सुनने को तैयार नहीं ,सरकारी दफ्तरों में अधिकांश अधिकारी अपनी सीट पर नहीं मिलते ! सुबह 9 बजे  अधिकारी ऑफिस में ही नहीं पहुँचते और शाम 4 बजे बाद ऑफिस खाली हो जाते हैं ! दूसरी और कई ऐसे कार्य हैं जो एकल खिड़की पर किये जा सकते हैं लेकिन आम जनता को  ढेके प्रथा के चलते  इधर उधर भागना  पड़ता है !
              नयी सरकार आती है पुरानी योजनाओं को भूल नयी योजना लाती है बेचारी जनता को  योजना का लाभ तक नहीं मिल पाता अधिकाँश जनता को तो मालूम ही नहीं कोनसी योजना जनता के फायदे के लिए आई है !और किस तरह से जनता को उसका लाभ मिलेगा !
              जबकि विधायकों को करोड़ों रूपये जनता के विकास व् छोटी बड़ी परेशानी को दूर करने के लिए मिलते हैं लेकिन  दूसरी पार्टी ने आज तक जनता के बीच जाकर नहीं पूंछा की आम जनता को क्या चाहिए ? इस पर सिर्फ एक ही पार्टी है आम आदमी पार्टी जो चाहे सांसद कोष हो या विधायक  कोष सभी लोग जनता के बीच जाकर जनता से पूछकर इस कोष को उपयोग जनता के हित में खर्च करते है!जबकि आज तक किसी भी सरकार ने जनता के बीच जाकर यह राशि जनता के हितों के लिए खर्च नहीं की !
               इस ख़राब सिस्टम को बदलने व् आम जनता के हितों के लिए ही आम आदमी पार्टी अपनी  पूरी ताकत से अपनी आवाज़ बुलंद करेगी व् अजमेर की जनता के हितों में कार्य करेगी !
               भूपेंद्र जी ने जल्द ही अजमेर की जनता के लिए आप की जन अदालत का कार्यक्रम अजमेर के विभिन्न   सरकारी कार्यालयों पर शुरू करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी व् कार्यकर्ताओं ने इस बारे में भूपेंद्र जी को अजमेर की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी ! जिस पर शीघ्र ही अजमेर में पार्टी स्तर पर कार्य किये जाने का आश्वासन सभी कार्य कर्ताओं को दिया गया !
                भूपेंद्र जी ने अजमेर की जनता के लिए 7 दिन में एक पार्टी हेल्प लाइन नम्बर जारी करने का भी आश्वासन दिया !जिस पर अजमेर की जनता अपनी शिकायत दर्ज करा सके !
                 अन्त में भूपेंद्र जी ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया व् अजमेर को भरस्टाचार मुक्त करने के लिए  सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया !
दिनेश कुमार गोयल 
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता , अजमेर 
मोबाईल न. 9672724111 
error: Content is protected !!