पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना नसीराबाद से भाजपा प्रत्याशी

sarita gainaपूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना को नसीराबाद में होने जा रहे विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। बताते हैं कि पहले अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी का नाम तय हुआ था, मगर संघ के विरोध के चलते आखिर में सरिता गेना के नाम पर मुहर लगा दी गई।
राजनीति में कदम रखते ही सफलता का शिखर छूने वालों में श्रीमती सरिता गेना नाम शुमार है। वे सन् 2005 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं और जिला प्रमुख पद का चुनाव जीता। इस पद पर वे पूरे पांच साल निर्बाध रूप से काम करती रहीं। श्री जी. एल. परोदा के घर 26 फरवरी 1977 को जन्मी श्रीमती गेना ने एम.ए. तक शिक्षा अर्जित की है।

error: Content is protected !!