चालीहो महेात्सव के समापन पर महाआरती से मनमोहा

25-08-2014 (2)अजमेर – बेडीअ वारा लाल अबाणा…… लाल झूलेलाल लाल झूलेलाल लाल झूलेलाल…….. सिन्धी अबाणी बोली मिठडी अबाणी बोली……….  कोई पल्लव थो पावे, कोई सेसा थो विराये…… ऐसे भजन वरूणअवतार झूलेलाल चालीहो महोत्सव समापन के अवसर पर सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से अनासागर चौपाटी के पास स्थित जेटी पर विशाल धार्मिक आयोजन किया गया, श्रृद्धालुओ ने झूमकर धार्मिक लाभ लिया एवं छेज (डांडिया) पर युवा कार्यकर्ताओं ने भी आनन्द लिया।  अलग अलग झूलेलाल मन्दिरों से बहिराणा सेवा मण्डलियां भी सम्मिलित हुई । कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के गौतम सांई, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास,  जतोई दरबार के  भाई फतनदास, श्रीराम दरबार की दादी मोहिनी देवी, स्वामी ईसरदास सहित सन्तों महात्माओं द्वारा पंचमहाजोत प्रज्जलवित की गई। श्रृद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती व पूजा अर्चना व दीपदान से पूरा दृश्य आनंदमयी कर दिया।
समिति के अध्यक्ष भगवान साधवाणी  ने बताया कि  मुख्य कार्यक्रम में पूज्य लाल साहिब मन्दिर, नसरपुर दरबार, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, अजयनगर के श्री झूलेलाल मन्दिर, आशा गंज पूज्य उद्ेरोलाल, चौरिसयावास रोड झूलेलाल मन्दिर, सिन्धु भवन पंचशील नगर, जे,पी, नगर पूज्य झूलेलाल मन्दिर, केसरगंज झूलेलाल मन्दिर (साओ मन्दिर) सिन्धुवाडी श्री झूलेलाल मन्दिर के बहिराणा सम्मिलित हुये।
कार्यक्रम में प्रमुख कलाकार घनश्याम भग्त, धर्मदास भग्त, ललित भग्त, ढोलण शर्मा, अशोक शर्मा, पन्नालाल तेजावत, श्रीमति लता ठारवाणी, प्रकाश मोटवाणी ने भजन प्रस्तुत किये। पण्डित रमेश शर्मा पूजा अर्चना कराई। कार्यक्रम का संचालन सचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। मन्दिर सेवाधारी गोविन्द पारवाणी, बाली फेरवाणी, ईश्वर पारवाणी, मोतीराम टिलवाणी, घनश्याम चंदनाणी, अजीत पमनाणी, हरकिशन टेकचंदाणी हरीश केवलरामाणी ने सतों महात्माओं व श्रृद्धालुओं का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल महासमिति के अध्यक्ष नरेन शाहणी भग्त,  जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्च्दाणी, स्वामी समूह के सीएमडी कंवलप्रकाश किशनाणी, वासुदेव मंघाणी, तुलसी सोनी, पार्षद खेमचन्द नारवाणी, प्रकाश जेठरा, राधाकिशन आहूजा, भगवान कलवाणी, अशोक तेजवाणी, माधव बच्चाणी, पारस लौंगाणी, महेश टेकचंदाणी, पुष्पा साधवाणी, दादा नवलराय बच्चाणी, नरेन्द्र बसराणी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समापन पर प्रसाद व आम भण्डारा का भी आयोजन किया गया।
 (जयकिशन हिरवाणी)
प्रचार सचिव
मो.94144 37621
error: Content is protected !!