कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता से रूका प्रदेश का विकास

IMG-20140907-WA0004अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता के कारण प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया था जिसे पुनः गति पकड़ाने के लिए तथा आमजन को हो रही समस्याओं से तत्काल निजात दिलाने के लिए वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार गांव-ढाणी तक पहुंच रही है। देवनानी आज भाजपा महिला मोर्चा के नसीराबाद मण्डल पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई महत्वपूर्ण योजना भामाशाह योजना के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी घर-घर जाकर प्रत्येक महिला को दे।
देवनानी ने आज कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के साथ नसीराबाद शहर के यादव समाज की बैठक में आव्हान किया कि क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्रवासी सरकार में अपनी भागीदारी निभाऐं तथा भाजपा प्रत्याशी सरिता गैना को विजयी बनावे। उन्होंने आज क्षेत्र के ईसाई समाज की बैठक में भी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट व समर्थन मांगा।
देवनानी ने इन बैठकों के अतिरिक्त आज शहर के वार्ड संख्या 4 में बूथ संख्या 138, 139 व 140 में सघन जनसम्पर्क किया। उन्होंने कोली मौहल्ला, फूलागंज, बड़ी मण्डी, हरिजन बस्ती, रैगर मोहल्ला, गाडी मौहल्ला आदि क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान देवनानी के साथ सह प्रभारी जयकिशन पारवानी, शम्भू शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्ध खण्डेलवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मेरी सैमसन, शहीद फौजी, नासिर भाई, मोहम्मद अयूब, रूपचंद तंवर, स्टीफन सैमसन, इब्राहिम फखर, मुन्ना पहलवान, नवाब कुरेशी आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।

error: Content is protected !!