गणपति बाबा आया है, रिद्धी- सिद्धि लाया है….

शहर मे गणपति विसर्जन धूमधाम से हुआ
01 (1)02

सभी फोटो - नरेन्द्र बोहरा
सभी फोटो – नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर। शहर मे कई जगह पिछले कई दिनो से चल रहा गणेशोत्सव सोमवार अनंत चर्तुदशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ समापन हुआ। मालियान चौपड से चौपड के राजा, सुरजपोल गेट मालियान हथाई से हथाई का राजा के नाम से चल रहा गणेशोत्सव का समापन सोमवार दोपहर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए गणपति प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे पुरुष, महिला, युवक, युवतिया गुलाल मे सराबोर होकर गणपति बप्पा मोरिया…. गणपति बाबा आया है, रिद्धी- सिद्धि लाया है…. आदि गणपति की धुन पर थिरकते हुए प्रतिमा को विसर्जित करने सुभाष उद्यान, बिछडली तालाब पहुचे। जहा गणेश भक्तो ने शहर की खुशहाली की मनोकामना करते हुए विधि विधान से गणपति की प्रतिमा का सरोवर मे विसर्जन किया। गणेशोत्सव के दौरान रोजाना विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम एवं महाआरती का आयोजन हुए।
-हेमंत साहू

error: Content is protected !!