अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था,
चाचियावास अजमेर द्वारा स्वपरायणता (ऑटिज़्म) से ग्रसित बच्चों के
अभिभावकों व शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में एक्शन फॉर
ऑटिज़्म संस्था, नई दिल्ली से प्रशिक्षक प्रीति सिवाच ने प्रशिक्षण दिया। इस
प्रशिक्षण में ऑटीस्टिक बच्चों कि पहचान, लक्षण व शिक्षण-प्रशिक्षण को
समझाया गया। प्रशिक्षण में बच्चों के ध्यान को किस तरह से बेहतर बनाया जाए
व इनकी हाईपर एक्टिविटी को कम करने के तरीके समझाये गये। अभिभावकों ने
अपने बच्चों कि समस्यायें पूछी जिसका समाधान प्रशिक्षक द्वारा दिया गया।
इस प्रशिक्षण में मीनू मनोविकास मन्दिर इन्क्लूसिव स्कूल चाचियावास, संजय
इन्क्लूसिव स्कूल ब्यावर, अजमेर व ब्यावर के सी.बी.आर. कार्यकर्ता, उम्मीद
स्कूल पुष्कर व अजमेर ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक व सम्बन्धित शिक्षक
लाभान्वित हुए तथा संस्था द्वारा संचालित डी.एड.(एम.आर.) के विद्यार्थी
सहित लगभग 60 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।