
अजमेर। अजमेर में सबसे प्राचीन चामुंडा शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्रा की स्थापना की गई है। यहां आयोजित नवारात्रा महोत्सव आगामी 3 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रा स्थपना व आरती के समय हजारों की संख्या में श्रद्घालु मंदिर में मौजूद थे। मंदिर के पुजारी श्री मदन ने बताया कि नवरात्रा में मॉ चामुंडा की प्रतिमा का प्रतिदिन श्रृगांर किया जाता है और प्रात: से रात्रि तक हजारों की संख्या में श्रृद्घालु मंदिर में दर्शन करने आते है जिनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।