जिला कलक्टर श्री देथा ने तहसीलदारों को दिए निर्देश

अजमेर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा है कि अजमेर जिले में आगामी एक अक्टूबर से राजस्व संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा और विभिन्न पटवार सर्किल पर शिविर आयोजित होंगे।
श्री देथा ने कलेक्टेªट के समिति कक्ष में जिले के सभी तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा जारी निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर आगामी एक अक्टूबर से अपनी तहसील में शिविर आयोजित कराएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इन शिविरों के आयोजन से भामाशाह शिविर के आयोजन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हों।
जिला कलक्टर श्री देथा ने बताया कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की अनुपालना में राजस्व विभाग द्वारा इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा हंै जिसके लिए संभाग स्तर पर विधायकों की आयोजित बैठकों में सुझाव दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि इन शिविर में विरासत के नामांतरकरण, तस्दीक करने की और विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभिलेख की लिपिकीय त्राृटियां दुरस्त करने , तरमीम सीमा ज्ञान व पत्थरगढ़ी, सहमति से खाता विभाजन तथा नवीन राजस्व ग्रामों के गठन आदि के प्रकरणों को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाना है। लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर गांव के मजमे आम में जमाबंदी का पठन वार्ड पंच एवं सरपंच की उपस्थिति में किया जाएगा तथा परिवार के मुखिया की मृत्यु के प्रकरणों में वारिसान के म्यूटेशन भरे जाएंगे।
अतिरिक्त कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जमाबंदी पठन के लिए वार्ड पंच व संबंधित सरपंच से प्रमाण पत्रा लिया जाएगा। मृतक व्यक्तियों को चिन्हित कर अभियान के रूप में उनके वारिसान के नामांतरकरण दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह शिविर की प्रगति भेजने के निर्धारित प्रपत्रों की भी जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर श्री यशोदानन्दन चैहान भी मौजूद थे।