जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 9 मामलों का निस्तारण

colectriate 450अजमेर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा कि अध्यक्षता में सम्पन्न जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में आज 9 मामलों का निस्तारण किया गया। बैठक में 21 मामलें प्रस्तुत कर इन पर खुले रूप से विचार कर निर्णय दिए गए ।
लीडी ग्राम निवासी शिवराज जाट पुत्रा छगनलाल को अगले माह से पांच हजार रूपये मांगलियावास स्थित राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से मिलेंगे जो लीडी निवासी श्री रणजीत की पंेशन में से काटकर दिए जाएंगे। शिवराज जाट ने बताया कि रणजीत द्वारा की गई दुर्घटना में उसका पांव कट गया था और मोटरयान न्यायालय द्वारा पांच लाख रूपये क्लेम के रूप में स्वीकृत किए थे परन्तु संबंधित द्वारा भुगतान नहीं करने पर उपखण्ड अधिकारी पीसांगन के माध्यम से कुर्की की कार्यवाही भी की गई।
जिला कलक्टर ने रणजीत सिंह की जमीन की कीगई कुर्की की राशि शिवराज जाट को देने के निर्देश दिए और साथ ही शेष बकाया राशि रणजीत की पंेशन में से काटकर प्रतिमाह शिवराज को देने का निर्णय लिया जिसे कोषालय द्वारा जारी कर दिया गया।
जहाजपुरा जिला भीलवाड़ा निवासी श्रीमती मधुकंवर के प्रार्थना पत्रा पर जिला कलक्टर श्री देथा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उनके स्वर्गीय पति गोपाल कृष्ण शक्तावत जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लीडी का बाडिया पंचायत समिति श्रीनगर में प्रधानाध्यापक के पद पर थे और टेªन दुघर्टना में 7 अक्टूबर 2013 को उनकी मृत्यु हो गई परन्तु उनकी पेंशन ग्रेजुएटी, जीपीएफ सहित अन्य राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ। जिला कलक्टर ने गत बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को एक माह में सम्पूर्ण राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिसकी पालना में बैठक में बताया कि उन्हें सभी राशि का भुगतान कर दिया गया है।
जिला कलक्टर श्री देथा ने प्रेमनगर फाॅयसागर रोड निवासी राजेश कुमार पुत्रा स्वर्गीय सत्यनारायण की अनुकम्पा आधार पर नियुक्ति देने में आनाकानी करने तथा सतर्कता समिति की बैठक मंे क्षेत्राीय शिक्षा संस्थान (रीजनल काॅलेज) से किसी भी प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने को गम्भीरता से लेते हुए सचिव एनसीईआरटी नई दिल्ली को कार्यवाही करने हेतु पत्रा लिखने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर प्रथम श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने समिति में दर्ज सभी 11 मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त कलक्टर शहर श्री हरफूल सिंह यादव, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव प्रियंका जोधावत, जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी, एसडीएम पीसांगन राजेन्द्र सारस्वत, अजमेर एसडीएम डाॅ. राष्ट्रदीप यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
error: Content is protected !!