सूचना केन्द्र में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
स्वच्छता सप्ताह प्रदर्शनी का उद्घाटन



अजमेर। जलसंसाधन मंत्राी प्रो. सांवरलाल जाट ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद स्वच्छ व विकसित भारत की कल्पना की थी। देश आजाद हो गया, लेकिन स्वच्छ भारत का सपना साकार नहीं हुआ। इस सपने को सबका सहयोग लेकर पूर्ण किया जाएगा।
प्रो. जाट आज सूचना केन्द्र में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वच्छता सप्ताह प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सफाई व स्वच्छता को आदत बनाकर घर, विद्यालय, सडक, कार्यालयों से शुरूआत करनी होगी। जब तक स्वच्छता अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे आज समस्त नागरिकों को स्वच्छता के इस महाअभियान को सफल बनाने का संदेश देते हुए स्वयं इस अभियान में शामिल हुए है। आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है और उन्होंने भी स्वस्थ व विकसित भारत की कल्पना की थी। देश को आजादी की जंग में गांधी ने विजय दिलाई थी, इसी प्रकार देश से गंदगी को दूर करने की जंग में जन-जन का सहयोग लेकर विजय प्राप्त की जाएगी। उन्होंने स्वच्छता के इस महाअभियान में आमजन, अधिकारियों, कर्मचारियों व स्कूली बच्चों के उत्साह एवं सक्रिय प्रयासों की सराहना की।
अजमेर उत्तर विधायक श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वच्छता के इस कार्यक्रम को मिशन बनाकर घर, गली, मोहल्ले व जिले को स्वच्छ बनाना होगा। सभी नागरिकों कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने का संकल्प लेकर इस मिशन से जुडना होगा। यदि आमजन संकल्प कर ले तो स्वस्थ व स्वच्छ अजमेर के साथ हम आदर्श भारत बनाने का सपना साकार करने में सहभागी होंगे।
अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि नागरिकों ने गांधी के स्वच्छता के मार्ग पर चलने का जो प्रयास किया है वह अवश्य सफल होगा। स्वास्थ्य व स्वच्छता किसी एक व्यक्ति व संस्था का कार्य नही है यह प्रत्येक व्यक्ति का कार्यक्रम है, सभी लोगों को इस कार्यक्रम से जुडकर इस सफल बनाने हेतु पूर्ण मनोबल से जुटना होगा।
जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाने के लिए घर, कार्यालय, विद्यालयों को स्वच्छ रखने का संकल्प ले। इस अभियान के तहत 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक स्वच्छ भारत की संकल्पना को साकार किया जाना है। अजमेर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों ने इस कार्यक्रम के प्रति जो उत्साह दिखाया है उससे प्रतीत होता है कि स्वस्थ व स्वच्छ अजमेर के साथ ही स्वच्छ भारत की कल्पना भी साकार होगी।
समारोह को जिला प्रमुख श्रीमती सीमा माहेश्वरी, डीआरएम श्री नरेश सालेचा ने संबोधित करते हुए स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक व सचेत रहने की बात कही। इससे पूर्व जलसंसाधन मंत्राी प्रो. जाट ने स्वच्छता सप्ताह प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों की प्रशंसा की। समारोह के अन्त में प्रो. जोट ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर उपजिला प्रमुख श्री ताराचंद रावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री एल.आर. गूगरवाल, आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण श्री मनीष चैहान समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।
इससे पूर्व जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भी जलसंसाधन मंत्राी प्रो. सांवरलाल जाट ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया।
सूचना केन्द्र में की सफाई
जल संसाधन मंत्राी प्रो. सांवरलाल जाट, अजमेर उत्तर विधायक श्री वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल, जिला प्रमुख श्रीमती सीमा माहेश्वरी, कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा, आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण मनीष चैहान समेत, उपनिदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी समेत कर्मचारियों ने स्वस्थ भारत अभियान के तहत सूचना केन्द्र परिसर में झाडू लगाकर सफाई की एवं स्वस्थ व स्वच्छ अजमेर का संदेश दिया।
प्रदर्शनी की प्रशंसा
जल संसाधन मंत्राी प्रो. सांवर लाल जाट ने सूचना केन्द्र में लगी प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की त्वरित कार्यशैली की प्रशंसा की। विभाग की ओर से सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी से कुछ समय पूर्व ही गांधी भवन एवं रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वच्छता अभियान के फोटो भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। यह देख प्रो. जाट ने विभाग की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने मात्रा कुछ समय पहले ही आयोजित कार्यक्रमों के भी फोटो एवं कवरेज किए है। वह प्रशंसनीय है।