गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ

DSC_8481DSC_8472अजमेर । ंप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के अतंर्गत आज दिनांक 2 अक्टूबर गुरूवार को प्रातः 7 से 10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के तत्वाधान में शहर के चारो मण्डलों व सभी  6 मोर्चो द्वारा प्रमुख स्थानों पर सफाई अभियान किया गया ।
इससे पूर्व प्रातः 7 बजे सभी भाजपा कार्यकर्त्ता स्थानीय गांधी भवन पर एकत्र हुये तथा यहां पर गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री एवं सांसद श्री सावरलाल जाट ने उपस्थित सभी लोगो को स्वच्छता का पालन करने की शपथ दिलाई । श्री जाट ने कहां कि स्वच्छ भारत का निर्माण गांधी जी की प्राथमिकता रही थी तथा उन्ही के आदर्षो के अनुरूप सभी देषवासियों में स्वच्छता व सफाई को लेकर कर्त्तव्य बोध तथा इस क्षैत्र में भारत अग्रणी बने इस हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने स्वच्छता का आव्हान किया है तथा हमसभी देषवासी मिलकर सन् 2019 में गांधीजी की 150 वीं जयन्ती तक स्वच्छ भारत की उनकी कल्पना को साकार कर देगें ।
श्री सांवरलाल जाट, प्रदेष उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता भदेल, विधायक वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी.सारस्वत, श्रीकिषन सोनगरा, रासासिंह रावत, धमेन्द्र गहलोत, धर्मेष जैन, कंवल प्रकाष किषनानी के नेतृत्व में रेलवे स्टेषन पर सफाई अभियान का शुभारम्भ किया गया ।
भाजपा बजरंग मण्डल द्वारा अम्बेडकर सर्किल से बस स्टेण्ड के भीतर तक तथा कलक्ट्रेट से अजमेर क्लब होते हुये रामकृष्ण परमहंस सर्किल तक सफाई की गई । विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष षिवषंकर हेड़ा व मण्डल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत के नेतृत्व में किये गये इस अभियान में संजय खण्डेलवाल, रविन्द्र जसोरिया, दीपेन्द्र लालवानी, देवेन्द्र अग्रवाल, सैयद सलीम, गोपाल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, राजकुमार लालवानी, श्याम सुन्दर पंवार, अषोक शर्मा, फरहाद सागर, राजेष मूदंड़ा, किषोर टेकवानी सहित भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया ।
भाजपा आदर्ष मण्डल द्वारा नगरा से 9 नम्बर पेट्रोल पम्प तक प्रदेष उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती अनिता भदेल जिला महामंत्री सोमरत्न आर्य, कैलाष कच्छावा, डॉ. प्रियषील हाड़ा, मण्डल अध्यक्ष घीसू गढ़वाल के नेतृत्व में किये गये इस अभियान में राजेष घाटे, यषोदानंदन चौहान, सी.पी.गुप्ता, डॉ. कमल कान्त, मनोज मिश्रा, भगवान खरे, सीमा गोस्वामी, प्रभा शर्मा, मंजू शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया ।
आदर्श मण्डल में ही माटिण्डल ब्रिज से राजा साईकिल चौराहे तक पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में इस अभियान में जगदीष यादव, प्रभुलाल कायथ, पवन बैरवा, महेन्द्र भाटी, मयंक यादव अमन झवर, निषान्त चौहान, सुदर्षन शर्मा, रवि गूर्जर सहित भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया ।
भाजपा पृथ्वीराज मण्डल द्वारा नया बाजार चौपड़ व बादषाह बिल्डिंग में सम्पूर्ण सफाई का कार्यक्रम किया गया । विधायक वासुदेव देवनानी जिला महामंत्री धमेन्द्र गहलोत मण्डल अध्यक्ष रमेष सोनी के नेतृत्व में किये गये इस सफाई अभियान में सम्पत सांखला, पुष्पेन्द्र गौड़, महेष शर्मा, विजय टांक, प्रकाष बंसल, सीताराम शर्मा, भागीरथ जोषी, योगेष शर्मा, भारती श्रीवास्तव, कैलाष सोनी, धनराज चितारा व शरद गोयल सहित भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया ।
भाजपा आर्य मण्डल द्वारा केसरगंज गोल चक्कर पर बाहर व भीतरी भाग में सफाई अभियान चलाया गया । विधायक व प्रदेष उपाध्य़क्ष श्रीमती अनिता भदेल व मण्डल अध्यक्ष नरपतसिंह के नेतृत्व में चलाये गये इस कार्यक्रम में रमेष मारू, रमेष लालवानी, अटल शर्मा, खेमचंद नारवानी, राकेष आर्य, पवन सिवासिया, ओम धर्मावत, महेष जोषी, मधु मंगलानी, मधुबाला सहित भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया ।
इसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व मंत्री श्रीकिषन सोनगरा व पूर्व सांसद रासासिंह रावत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में किये गये सफाई अभियान में अष्विनी चौहान, रंजन शर्मा, सुषील साहू, अमित यादव, हितेष वर्मा, दीपकसिंह राठौड़, आषीष, अमित वालिया, हेमेन्द्र जैन, हिमांषु, अमन झवर सहित युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया । इस सफाई अभियान के पष्चात युवा मोर्चा द्वारा एकत्रित किये गये 101 बेडषीट, 3 स्टेªचर, 22 डस्टबीन, 101 सी.एफ.एल., 21 पीकदान जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अधीक्षक श्री पी.सी.वर्मा को जल संसाधन मंत्री व सांसद श्री सांवरलाल जाट ने भेट किये । इन उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिये सर्वश्री राधेष्याम दाहिमा, नितिन डोडानी, वीरेन्द्र वालिया, चन्दर ज्ञानचन्दानी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत प्रदीप गर्ग का सहयोग रहा ।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मदार गेट व कस्तूरबा चिकित्सालय में डॉ. कमला गोखरू व मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयन्ती तिवारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया जिसमे कुसुम मिश्रा, इन्दू शर्मा, कमला साहू, अवधेष, मालती सहित महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया ।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा क्लाक टावर के पास छत्रपति षिवाजी पार्क में सम्पूर्ण सफाई कर षिवाजी जी प्रतिमा व षिलालेख पर भी रंग-रोगन कर नवीनीकरण किया गया विधायक वासुदेव देवनानी व मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में चलाये इस अभियान में दलजीत सिंह, संतोष मेघवंषी, विक्रम सिंह जोधा, महेन्द्र जादम, श्रवण कुमार आदि ने भाग लिया ।
भाजपा एससी मोर्चा द्वारा अग्रसेन सर्किल से आगरा गेट तक नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेष जैन व मोर्चा अध्यक्ष गोपालसिंह चौहान के नेतृत्व में दयाल सिवासिया, हेमन्त साखंला, हीरालाल जीनगर, नरेन्द्र चौहान, प्रमोद लवास, हरीष चौहान, ओमप्रकाष चौहान, तुलसीदास मौर्य सहित मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया ।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा सेटेलाईट चिकितसालय, आदर्ष नगर, अजमेर में सफाई अभियान के तहत डॉ. प्रियषील हाड़ा व जिलाध्यक्ष प्रकाष मीणा के नेतृत्व में षिषुपाल मीणा, पी.आर.प्रतिहार, सुरेष, चेतना मीणा आदि ने भाग लिया ।
भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा धानमण्डी से देहली गेट तक श्री इब्राहीम फखर व मोर्चा अध्यक्ष शफी बक्ष के नेतृत्व में चलाये गये सफाई अभियान में इषरत परवीन, मोहम्मद शफीक खान, रोषन पठान, जावेद शेख, मौहम्मद सलीम सहित कार्यकर्त्ताआंें ने भाग लिया ।
जल संसाधन मंत्री व सांसद श्री सांवरलाल जाट, प्रदेष उपाध्यक्ष व विधायक अनिता भदेल, विधायक वासुदेव देवनानी जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने आज चलाये गये सफाई अभियान में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ताओं, मोर्चो व मण्डलो के अध्यक्षों, सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुये कहां कि सफाई अभियान निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया हे तथा आगे भी इसके लिये सतत रूप से प्रयत्नषील रहने का आव्हान आग्रह किया ।
कवल प्रकाष किषनानी
जिला प्रचार मंत्री, भाजपा शहर
मो. 9829070059
error: Content is protected !!