
ब्यावर। श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा श्री खेल कूद योजना अन्तर्गत ग्राम अॅधेरी देवरी पंचायत के ग्रामीण युवाओं में खेल कूद को बढ़ावा देने व खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन हेतु कम्पनी द्वारा क्रिकेट, वॉलीबाल व कब्बडी के आठ क्लबों के मैचों का आयोजन कर खिलाडिय़ों को खेल सामग्री वितरीत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कारखाना प्रबंधक -विनय सक्सेना का ग्राम सरपंच जगदीश सिंह रावत द्वारा मार्ल्यापण व साफा पहना कर स्वागत किया गया तथा रंगबिरंगे सद्भावना के प्रतिक गुब्बारे आकाश में छोड़े। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने बताया कि जीवन मे खेलो का महत्वपूर्ण स्थान होता है। खेल कूद से आपस में सामंजस्य व सद्भावना का विकास होता हैं। खिलाडिय़ों को खेल खेल की भावना से ही खेलना चाहिऐ जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाकर गावं व देश का नाम रोशन कर सके। ग्रामीण युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने व वितरीत की गई खेल सामग्री से खिलाड़ी सुगमता से व सुरक्षित रूप से खेल कर अपनी प्रतिभा निखार सकेगें व अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकेगें। वरिष्ठ महाप्रबंधक एक.के.जोशी ने कहा कि कम्पनी द्वारा वितरीत की जा रही खेल सामग्री से खिलाडिय़ों में खेल के प्रति और अधिक रूचि बढ़ेगी तथा खेल के प्रति जागरूकता आयेगी जिससे वे अपने क्षेत्र का नाम जिले व राज्य में रोशन करगें। भवानी सिंह -वरिष्ठ महाप्रबंधक ने बताया कि सभी क्लबो को आवश्यकतानुसार खेल सामग्री के किट जैसे क्रिकेट के दो क्लब को छ:बेट, दस बाल,छ: पैकिंग किट व छ: ग्लब्स तथा वॉलीबाल के खिलाडिय़ों को नो वॉलीबाल, तीन नेट, नो केप व एलबो तथा कब्बडी के तीन-तीन क्लबों को नी केप, एलबो केप तथा कब्बडी, वॉलीबाल के खिलाडिय़ों को सफेद टी शर्ट व नेकर तथा क्रिकेट के खिलाडिय़ों को टी शर्ट आदि ड्रेस दी गई। इस योजना से पंचायत के करीब अस्सी खिलाड़ी लाभान्वित हुऐ। उन्होंने खिलाडिय़ों को कम्पनी द्वारा चलाई जा रही योजना में भाग लेकर लाभान्वित हेतु प्रेरित किया। ग्राम सरपंच ने श्री खेल कूद योजना व सामाजिक सरोकार के सहयोग की सराहना की तथा कहा कि कम्पनी द्वारा खेल सामग्री के सहयोग से खिलाडिय़ों में खेलों के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा वे अपनी पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकेगें। सभी ने कम्पनी अधिकारियों को धन्यवाद दिया व आभार जताया।
कार्यक्रम में खेल संचालन व मैच रेफ्री मदन ंिसह, दिलीप टाक व अजीतराम थे। इस अवसर पर बलाड़ सरपंच पुत्र व समाज सेवी सम्पत सिंह रावत, श्यामगढ़ पंचायत सरपंच दिनेश चौहान, ग्रामीणजन भीम सिंह,मोहल लाल, बलवीर सिंह, राजू सिंह, जगदीश बुला, ई.टी. के रमेश शर्मा, कम्पनी अधिकारी श्याम सुन्दर शर्मा, कमल मारोठिया, शिवेन्द्र ठाकुर, समाज सेवा टीम के अमित टाक, मनोज बियाणी व खिलाड़ी उपस्थित थै।