
ब्यावर, (हेमन्त साहू) । शहर मे कांग्रेस के 3 पर्यवेक्षको ने दुसरे दिन बुधवार को वार्ड 26 से 45 तक कांग्रेस का टिकट चाहने वालो का साक्षात्कार लेकर परख की। बुधवार को शहर के पुरे 45 वार्डो से कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए सैकडो कांग्रेस के लोगो का दो दिवसीय साक्षात्कार कार्यक्रम पुर्ण हुआ। कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने चहेते को टिकट दिलाने के लिए जनता का हुजुम पर्येवेक्षको के समक्ष पेश किया। शहर कांग्रेस के पदाधिकारीयो एवं वरिष्ठ कांग्रेसीयो ने कार्यकर्ताओ की पैरवी करते देखे गए। बुधवार दोपहर 3 बजे से शुरु हुए साक्षात्कार मे 20 वार्डो से अनैक कांग्रेसियो ने टिकट देने की मांग की। इस दौरान केसरी नंदन गार्डन मे इन्टरव्यु ले रहे पर्यवेक्षक रुपाराम मेघवाल, समृद्ध शर्मा, श्रवणसिंह रावत के समक्ष साक्षात्कार देने के लिए पहुचे कई वर्तमान पार्षदो एवं कांग्रेस जनो नें वार्ड मे कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए पर्यवेक्षको के सामने लोगो का जमावडा दिखाकर वार्ड मे अपनी मजबुत पकड होने का दिखावा किया। । कांग्रेस के अध्यक्ष डा. एससीजैन, मनोज चौहान, डा. मुकेश मौर्य, मेघराज बोहरा, नरेन्द्र पारीक, राजेन्द्र तुनगरिया, सतीश जागृत, राजेद्र बोहरा सहित अनैक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजुद थै।