न्यास के पूर्व अध्यक्ष शहाणी की माताजी का निधन

11अजमेर। नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष और अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति व संत कंवरराम मंडल के अध्यक्ष नरेन शाहणी भगत की माता जी श्रीमती देवी शहाणी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री नत्थूलाल शहाणी का गत 29 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थीं। वे अत्यंत ही धार्मिक स्वभाव की थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को अपरान्ह चार बजे पहाडग़ंज स्थित मुक्तिधाम में होगा।
अजमेरनामा श्रीमती देवी शहाणी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करे।

error: Content is protected !!