अजमेर शहर में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारम्भ

IMG-20141102-WA0128अजमेर। भाजपा द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर चल रहे टोल फ्री सदस्यता महाअभियान के तहत आज भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा अजमेर शहर में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ समारोह आयोजित किया गया। इस सदस्यता अभियान की शुरूआत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, शिक्षामंत्री श्री वासुदेव देवनानी, सांसद श्री सांवरलाल जाट, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश झामनानी, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन सहित भाजपा जिला पदाधिकारीयों, मण्डल अध्यक्षों, व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री नम्बर 18002662020 पर कॉल करके नयी सदस्यता ग्रहण कर नवीनीकरण किया।
 इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि पार्टी के विचार से आमजन को जोड़ने का सशक्त माध्यम सदस्यता अभियान है, चुनाव जीतने व सरकार बनाने के साथ ही संगठन का विस्तार भी आवश्यक प्रक्रिया है जिसका प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराकर पालन किया व सम्पूर्ण देश से इसकी अपील की।
शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आमजन में भाजपा से जुड़ने का अपार उत्साह है तथा यह सदस्यता अभियान इसी की कड़ी है, मोदी जी का श्रेष्ठ भारत का सपना साकार करने का यह सशक्त माध्यम है। 6 बार पेट्रोल व डीजल के दाम कम होने से महंगाई घट रही है, 15 लाख युवाओं को रोजगार देने के प्रयत्नों से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। सांसद सांवरलाल जाट ने अजमेर शहर में इस सदस्यता अभियान की विधिवत शुरूआत पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता के साथ संगठन का मजबूत होना भी आवश्यक है, सामान्यतया राजनीतिक दल सत्ता के आते ही संगठन का विस्तार दर किनार कर देते हैं लेकिन मोदी जी की यह पहल अनूठी है।
पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने कहा कि यह सदस्यता अभियान सर्वव्यापी हो तथा इसमें सभी वर्गों व क्षेत्रों के लोग जुडे़ इसलिए इसे उत्सव के रूप में मनायें।
जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि मोदी जी व अमित शाह जी ने पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानव वाद की धारणा जन-जन तक पहुंचाने व जन-जन को जोड़ने को साकार किया है।
समारोह को पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व अध्यक्ष हरीश झामनानी ने भी सम्बोधित किया।
इससे पूर्व अपने अध्यक्षीय उदबोधन में जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने इस सदस्यता अभियान के विषय में तथा इसकी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा अजमेर शहर में इस टोल फ्री निःशुल्क सदस्यता अभियान में 1 लाख लोगों को सदस्य बनाएगी।
इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रकाशित पोस्टर व स्टीकर का विमोचन भी किया गया।
आभार जिला उपाध्यक्ष संजय खण्डेलवाल ने व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने किया।
इस अवसर पर डॉ. कमला गोखरू, जयकिशन पारवानी, तुलसी सोनी, रवीन्द्र जसोरिया, सी.पी.गुप्ता, डॉ. कमलकान्त, कमलेश जैन, अरविन्द शर्मा, अनीष गोयल, जोगेन्दर सिंह ठाकुर, सुशील साहू, अमित यादव, सीमा गोस्वामी, खेमचन्द नारवानी, देवेन्द्र सिंह शेखावत, राजेन्द्र राठौड़, गोपाल चौहान, सुरेश चारभुजा, भागीरथ जोशी, जे.के.शर्मा, सम्पत सांखला, पवन बैरवा, वासुदेव कुन्दनानी, हेमन्त सांखला, पवन सिवासिया, भगवान खरे,सोहन शर्मा, हीरालाल जीनगर, सतेन्द्र यादव, राजकुमार लालवानी, रमेश चैलानी, विकास सोनगरा, राकिशन प्रजापति, नरेन्द्र सिंह शेखावत, दिनेश अग्रवाल, भगवान लालवानी, रमेश मारू, प्रमीला चौधरी, अमित यादव, दीपक सिंह राठौड़, दौलत खेमानी, अटल शर्मा, अमृत नहारिया, राजकुमार मोर्य, मदन कच्छावा, गगन अग्येय, मंजू शर्मा, कृष्णा सोनी, बलराम कच्छावा, ओम प्रकाश गोडवाल संिहत कार्यकर्ता मौजूद थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059
error: Content is protected !!