एएनएम कमरजहां को मिला समरसता एकता गोल्ड मेडल

अजमेंर जिले की सरवाड तहसील के अतंर्गत खिरियां उपस्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एएनएम कमरजहां को चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर 19 अक्टुबर 14 एकता दिवस पर नई दिल्ली में अंतराटिय समरसता मंच द्वारा समरसता कर्म अवार्ड के तौर पर प्रषस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कमरजंहा को यह मेडल पुर्व मुख्य न्यायधीष पी.एन.भगवती व पुर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जी.वी.जी.कृष्णमुर्ति के हाथो दिया गया था। कमरजहां ने एक समाजसेवी एएनएम के तौर पर लोगो को खुब राहत पंहुचायी है। महिला स्वास्थ्य,टीकाकरण,पुरूष नसबन्दी, गांवो की गंदगी, अंधविष्वास  एवं स्वास्थ्य विभाग की सेवाओ से ग्रामीणो को लाभ पंहुचाने में अपना सराहनीय योगदान दिया है। इनकी श्रेष्ठ सेवाओ से प्रभावित होकर इन्हे स्वास्थ्य विभाग के अलावा राष्टिय पर्व 15 अगस्त14 को ब्लॉक स्तर  पर एवं 26 जनवरी 13 को जिला स्तर पर प्रषासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कमरजंहा बताती है कि वह अपनी नौकरी को नौकरी नही सेवा मानकर करती है। अपनी सेवा भावना एवं विषिष्ट कार्य की वजह से ही उसे ब्लॉक स्तर से राष्टिय स्तर तक सम्मान मिला है। कमरजंहा की कार्यषैली एवं कर्तव्यनिष्ठता से विभाग के कई कर्मचारी एवं समाजसेवी प्रेरणा प्राप्त कर रहे है। आरोग्य प्लस परियोजना अंराई ब्लॉक कॉर्डिनेटर रणजीतसिंह केषावत, डॉ.भूपेन्द्र सोनी प्राथमिकि स्वास्थ्य केन्द्र फतहगढ एवं मंजु तोषनीवाल सरपंच खीरियां ने कमरजहां के कार्य की दाद देते हुए इनके लिए बधाई एवं षुभकामनाएं व्यक्त की है।
ranjeet singh kesawat

error: Content is protected !!