टेलीफोन खंभे से हटाई प्राइवेट लाइन, केबल रोल किया जब्त

कार्यवाही करते बीएसएनएल अधिकारी। फोटो: नरेन्द्र बोहरा
कार्यवाही करते बीएसएनएल अधिकारी। फोटो: नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के पीपलीया बाजार मे बीती रात को प्राइवेट कंपनी द्वारा बीएसएनएल के टेलीफोन खंभो पर लगाई जा रही निजी लाईन को हटाकर मौके पर मौजुद केबल रोल को जब्त किया।  बीएसएनएल अधिकारी  शर्माजी ने बताया बीती शुकवार रात शहर के पीपलीया बाजार मे निजी कंपनी द्वारा बीएसएनएल के टेलीफोन खंभो से केबल खीचने की सुचना मिली। सुचना मिलते ही मय टीम के साथ मौके पर पहुचकर  टेलीफोन खंभो से निजी कंपनी के तारो को हटाया एवं मौके पर मौजुद केबल रोल को जब्त किया।

जवाजा में सम्पर्क समाधान जनसुनवाई आयोजित पुराने चार प्रकरण निस्तारित एवं 7 नये दज़
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर जवाजा में शनिवार को समिति सभागार में पंचायत समिति स्तरीय सम्पर्क समाधान जनसुनवाई आयोजित की गई। सम्पर्क समाधान जनसुनवाई दौरान विगत पैण्डिंग चल रहे 17 में से चार प्रकरणों का निस्तारण कर संबंधित परिवादियों को राहत प्रदान की तथा 7 नवीन प्रकरण आगामी जनसुनवाई हेतु दजऱ् किये गए। इनमें रामूदेवी नेगडिय़ा द्वारा बीपीएल सूची में नाम जुडवाने, शाहपुरा (अतीतमण्ड)की श्रीमती निरमा गोपाल सिंह द्वारा इन्दिरा आवास सूची में संशोधन करवाने , भूरिया खेडा खुर्द निवासी लाल सिंह द्वारा आवास योजना की तृतीय किश्त दिलवाने व इसी गांव के तेज सिंह द्वारा जूंझार सिंह पुत्रा नारायण सिंह के विरूद्ध स्थगन आदेश की अवहेलना कर दिये जाने , बड़कोचरा के नारायणसिंह द्वारा पंचायत समिति मुख्यालय पर श्रम कल्याण विभाग से संबंधित पंजीयन-सुविधा दिलवाने, ललिता पुत्री केली देवी द्वारा शिवनगर (जवाजा) में श्रम कल्याण योजना के तहत सहायता राशि का चैक दिलवाने तथा बाडिय़ा भाऊ ( सूरजपुरा पंचायत) में एक माह से खराब पड़े हैण्डपम्प की दुरूस्ति संबंधी मामलें हैं।
पंचायत समिति स्तरीय इस सम्पर्क जनसुनवाई बैठक में विकास अधिकारी जवाजा श्रीमती राजबाला मीणा, बीसीएमओ डॉ. सीएल परिहार, बीईईओ गोपाल प्रसाद शर्मा, जलसंसाधन के अधिशाषी अभियन्ता ओपी मिश्रा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियन्ता मुकेश कुमार महावर, सार्वजनिक निर्माण विभाग से मदन सिंह रावत, पशु पालन के एसवीओ डॉ. विश्वास कुमार, वनपाल प्रेमराज नोगिया, कृषि से नरेन्द्र कुमार जैन, विद्युत निगम के एसके शर्मा व गिरिराज भाद्रवा, पंचायत समिति पीओ फिरोज खान व लेखा विशेषज्ञ बुद्धराज खटनाल , सामाजिक अधिकारिता के छात्रावास अधीक्षक जोध सिंह रावत इत्यादि विभागीय अधिकारियों तथा भू-अभिलेख निरीक्षक पूरण सिंह चौहान सहित विभिन्न पटवारी एवं क्षेत्रा के ग्राम सेवकगणों ने अपनी उपस्थिति दजऱ् करायी।
बैठक दौरान विकास अधिकारी श्रीमती राजबाला मीणा ने जनसुनवाई की तथा बताया कि आज जिन सात नये प्रकरणों का पंजीयन आगामी जनसुनवाई हेतु किया गया है उनमें पंचायत राज विभाग से संबंधित 3, श्रम कल्याण विभाग से 2, तथा एक-एक प्रकरण तहसीलदार ब्यावर एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित हैं। इन नये 7 प्रकरणों व पूर्व के बकाया रहे 13 प्रकरणों समेत कुल 20 प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को वांछित दिशा निर्देश प्रदान किये गए हैं।

सोमवार को तीन पंचायतों में एवं मंगलवार को टॉडगढ़ में भामाशाह शिविर
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। पंचायत समिति जवाजा के ग्रामीण अंचल में भामाशाह योजना के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय देलवाड़ा, राजियावास एवं टॉडगढ़ पर भामाशाह नामांकन शिविर लगाये गए जिसमें ग्रामीणों ने अपना आधार नामांकन, भामाशाह नामांकन तथा बैंक बचत खाता खुलवाने की कार्यवाही का फायदा उठाया। एसडीओ भगवती प्रसाद के अनुसार सोमवार 10 नवम्बर को भी ग्राम पंचायत मुख्यालय देलवाड़ा, राजियावास व टॉडगढ़ पर भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित किये जाएंगे।
बीडीओ श्रीमती राजबाला मीणा ने बताया कि टॉडगढ़ पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार 11 नवम्बर को भी भामाशाह नामांकन शिविर लगेगा। उन्होंने संबंधित ग्रामवासियों से अपने पंचायत मुख्यालय होने वाले शिविर का फायदा उठाने की सलाह दी है।

error: Content is protected !!