वार्ड टिकटों को लेकर भाजपा व कांग्रेस में खलबली

01ब्यावर (हेमन्त साहू)। शहर मे निकाय चुनाव को लेकर कांगे्रस व भाजपा से टिकट चाहने वाले लोगो मे वार्ड प्रत्यााशियो की सुची को लेकर खलबली का माहौल व चर्चा का दौर जोरो शोरो से चल रहा है। अपने चहते वार्ड से टिकट चाहने वाले संभावित प्रत्याशियो को टिकट नही देकर नये चेहरो को टिकट देने को लेकर बाजार मे गप-शप जारी है। एक भाजपा नेता ने तो सभी 45 वार्ड के खास आवेंदक प्रत्याशी के नाम घोषित होने की जानकारी दी है। जबकि भाजपा प्रदेश मीडीया सुची सीधी निर्वाचन अधिकारी सौंपने की जानकारी दे रहा है। भाजपा के कुछ वार्ड प्रत्याशीयो के नाम सुची मे आने के बाद कांग्रेस के युवा नेता नें बाजार मे भाजपा उम्मीद्वारो के नाम नोट कर अपने दल के पदाधिकारियो को भिजवाये है। युवा नेता ने बताया कि कांग्रेस मजबुत प्रत्याशी को उतारने के लिए वर्तमान सुची के मौजुद नामो मे हेर फेर होने कर सकती है।
चर्चा यह भी हे कि भाजपा की सुची मे करीब 5 से 7 पुराने नाम यथावत रखे गए है। वही भाजपा के पदाधिकारीयो ने अपने चहेते को टिकट देने मे कोई कसर नही छोडी है। रविवार करीब 4 बजे वार्ड 26 के भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए सुना गया कि वे अपने रिश्तेदारो व अपने चहेते को टिकट दिलवाने के लिए भाजपा के आवेंदक प्रत्याशीयो की तरफ ध्यान नही देकर आघात पहुचाया है। ज्यौ- ज्यौ जयपुर से सुचना मिली कि टिकटो के बंटवारे को लेकर जयपुर गये पदाधिकारियो ने मनमानी अपनाते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओ की भावना को आहत कर अपने चहेतो को टिकट दिलाने की फिराक मे है। यह भी सुना गया कि यदि भाजपा के नेताओ ने कार्यकर्ता को तरजीह नही दी तो नीर्दलीय खडे होकर भाजपा के मतो की गिनती कम कर देंगे। इन सभी आपसी चर्चाओ को सुनकर भाजपा के पदाधिकारियो से फोन पर प्रमाणित सुची के बारे मे पुछा तो बताया कि अभी कार मे है। कुछ देर बाद ब्यावर पहुच कर जानकारी देंगे। खबर लिख्ेा जाने के तक भाजपा प्रत्याशी सुची के बारे मे कोई जानकारी नही प्रमाणिक मिलपाई है।

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
ब्यावर (हेमन्त साहू)। भष्टाचार विरोधी मोर्चे से वार्ड 30 से राजेश जनागल, वार्ड 32 से कमल किशोर सिंगाडिया अपने पदाधिकारियो के साथ आज सोमवार को अपना नामांकन प्रस्तुत करेंगे। मोर्चे के नेता कन्हैयालाल खत्री ने बताया कि शहर का इैमानदारी से विकास हो जनता के हितो को ध्यान मे रख जन समस्या के समाधान के प्रति गतिशील रह कर वार्ड का विकास करने वाले ईमानदार व शिक्षित लोगो को भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने प्रत्याशी बनाया है।

error: Content is protected !!