ब्यावर। पंचायत समिति जवाजा के ग्रामीण अंचल में भामाशाह योजना के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय देलवाड़ा, राजियावास एवं टॉडगढ़ पर भामाशाह नामांकन शिविर लगाये गए जिसमें ग्रामीणों ने अपना आधार नामांकन, भामाशाह नामांकन तथा बैंक बचत खाता खुलवाने की कार्यवाही का फायदा उठाया।
एसडी भगवती प्रसाद के अनुसार टॉडगढ़ पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार 11 नवम्बर को भी भामाशाह नामांकन शिविर लगेगा। एसडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय अतीतमण्ड , सरमालिया तथा बनजारी मुख्यालय पर 12 नवम्बर से 15 नवम्बर तक भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतवासियों से अनुरोध है कि उनके आईटी सेन्टर पर लगने वाले भामाशाह शिविर का अवश्य फायदा उठावे।