टिकट नहीं मिलने पर कई चेहरे हुए मायूस, कहा मैदान में दिखायेंगे अपनी ताकत

भाजपा वार्ड 27 का नाम बदले पर हुई गर्मागर्मी
03

टिकट कटने पर रोष दिखाते हुए भाजपा के राठी समर्थक एवं समझाती हुई पुलिस। फोटो- नरेन्द्र बोहरा
टिकट कटने पर रोष दिखाते हुए भाजपा के राठी समर्थक एवं समझाती हुई पुलिस। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर (हेमन्त साहू) । शहर मे नगर परिषद चुनाव को वार्ड प्रत्याशी कें तौर पर नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उपखंड कार्यालय परिसर मे कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओ के टिकट काटने पर आपसी गर्मागर्मी का माहौल रहा। जिन प्रत्याशियो को दोनो दलो ने घाषित कर दिया उनके मुख पर खुशी देखी गई। वही जिनको दोनो दलो के पदाधिकारियो ने आश्वस्त कर नामांकन दाखिल करने को कहा लेकिन अंतिम दौर मे उनका नाम गायब होने पर कई प्रत्याशियो के मुह लटक गए, तो कई प्रत्याशियो ने वार्ड के चुनावी मैदान मे दमखम दिखाकर पटखनी देने की चैतावनी दी। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधायक शंकरसिंह रावत, जिला प्रभारी सुरेन्द्रसिंह शेखावत, चुनाव पर्यवेक्षक कंवल प्रकाश किशनानी, मंडलअध्यक्ष चैनसुख हेडा, महामंत्री रमेश बंसल, रिखब खटौर, हरजीसिह रावत, विष्णु शर्मा आदि ने भाजपा से नामांकन दाखिल करने वालो को सही मार्गदशन देते हुए फार्म जमा करवाए।

कांग्रेस नेत्री पारीक ने सही नामांकन करने में कांग्रेस प्रत्याशियों को दी राय
कांग्रेस के सभी 45 वार्डो से प्रत्यााशियो की सुची सामने नही आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा विरोधाभास को देखते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डा. एससीजैन एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी नदारद दिखाई दिये। नामांकन खत्म हाने के कुछ देर पुर्व कांग्रेस के युवा नेता पहुचै और कांग्रेस वार्ड प्रत्यााशियो की सुची निर्वाचन अधिकारी कौ सौप कर चले गए। मात्र कांग्रेस नेत्री पारीक ने सुबह से नामोकन दाखिल होने तक कांग्रेस के लोगो को अपनी सेंवाए दी। पारीक ने कार्यकर्ताओ की होंसला अफजाई करते हुए नामांकन जमा कराने मे कांग्रेसजनो का सहयोग किया। कांग्रेस महिला नेत्री पुष्पाञ्जलि पारीक उपखंड कार्यालय परिसर मे नामांकन दाखिल होने से पुरे समय तक मौजुद रह कर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपने वार्ड से नामांकन दाखिल करने वाले महिला व पुरुष आवेंदको के फार्म की सही जांच करवारकर नामांकन दाखिल करवाने मे सहयोग किया।

वार्ड 27 से राठी का नाम बदलने पर किया गुस्से का इजहार
भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी हुई वार्ड प्रत्याशियो की सुची प्रेस को सोमवार को जारी कर दी। सुची मे सभी शहर के 45 वार्डो के प्रत्यााशियो के नाम थै। अचानक मंगलवार को वार्ड नं. 27 के भाजपा प्रत्याशी के तौर पर प्रदेश भाजपा ने किशनगोपाल राठी के नाम पर मुहर लगाई। लेकिन मंगलवार को चले घटनाक्रम मे उपखंड अधिकारी मात्र 44 भाजपा के वार्ड प्रत्याशियो की लिस्ट सौंपी। आनन फानन अपना निर्णय बदलते हुए भाजपा मंडल ने मंगलवार करीब सवा दो बजे वार्ड 27 प्रत्याशी राठी का नाम हटाकर भागचंद जैसवानी को भाजपा प्रत्याशी घोषित करते हुए उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद को 1 नाम की सुची सौपी। अचानक प्रदेश भाजपा द्वारा घोषित वार्ड टिकट के नाम हटाने पर राठी समर्थको ने गुस्सा जाहिर करते हुए भाजपा जिला प्रभारी को खरी खोटी सुनाने लगे। तभी पास खडी पुलिस ने वातावरण को गर्म देख भाजपा के लोगो को दुर कर मामला शांत किया। राठी समर्थको ने भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा पर नाम हटाने का आरोप लगाते हुए चुनावी मैदान मे देख लेने की चैतावनी दी।

error: Content is protected !!