अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर है। बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और देश के सुयोग्य नागरिक बनें।
महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती भदेल ने बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज में 29 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती भदेल ने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ें, उन्नति के पथ पर आगे बढ़ें और देश के सुयोग्य नागरिक बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और बालकों के स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं को पूरी गम्भीरता के साथ अमल में ला रही है। शिक्षा एवं बाल स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी योजना में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में श्री नरपत सिंह सहित क्षेत्रावासी एवं स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।