वसुंधरा राजे ने मेयो काॅलेज के छात्रों को पुरस्कार दिए

मुख्यमंत्राी ने युवा पीढ़ी से कहा कि अब उनका दायित्व 
राष्ट्र के साथ-साथ समाज और परिवार तक बढ़ गया है
छात्रों को अपनी कमियां व कमजोरी चुनौती के रूप में स्वीकार कर दूर करना होगा 
श्रीमती वसुन्धरा राजे अजमेर के मेयो काॅलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों को पुरस्कार वितरण करते हुए।
श्रीमती वसुन्धरा राजे अजमेर के मेयो काॅलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों को पुरस्कार वितरण करते हुए।

 

मेयो काॅलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद छात्रा व अभिभावकगण
मेयो काॅलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद छात्रा व अभिभावकगण
श्रीमती वसुन्धरा राजे अजमेर स्थित मेयो कॉलेज में स्वागत के साथ आते हुए।
श्रीमती वसुन्धरा राजे अजमेर स्थित मेयो कॉलेज में स्वागत के साथ आते हुए।

अजमेर, 30 नवम्बर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने युवा पीढ़ी एवं देश के भावी नागरिकों का आव्हान किया कि अब उनका उत्तरदायित्व देश, संसाधन तथा प्रजातांत्रिक संस्कृति तक ही सीमित नहीं है। अब उनका दायित्व समाज और परिवार की ओर भी हो गया है। उन्होंने कहा कि यह युवा पीढ़ी का उत्तरदायित्व है कि वह बड़ों का आदर करें और अपने जीवन में विनम्रता रखते हुए दूसरों से बातचीत करते समय आदर भाव रखें।

मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे आज अपरान्ह् ऐतिहासिक मेयो काॅलेज अजमेर के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मेयो काॅलेज छात्रों से यह न्यूनतम अपेक्षा तो रहेगी कि वे अपने जीवन में सभी से अच्छा बर्ताव और वार्तालाप करेंगे।
मुख्यमंत्राी ने छात्रों से कहा कि वे यह याद रखे कि अच्छे शिक्षक, प्रोत्साहन देने वाले अभिभावक और सर्वश्रेष्ठ स्कूल कोई मायने नहीं रखता जब तक कि वे अपने सभी उत्तरदायित्वों का पूरी तरह से निवर्हन नहीं करते। प्रत्येक छात्रा का अपने जीवन में एक लक्ष्य हांसिल करने की इच्छा होती है। यह लक्ष्य सरल भी हो सकता हैं और मुश्किल भी लेकिन जो अपने छात्रा जीवन में गृह कार्य करने, अपने कमरे को साफ सुथरा रखने जैसी गतिविधियों को एक स्वयंसेवी के रूप में पूर करते है वे लक्ष्य प्राप्त करते है। छात्रों को अपनी कमजोरी और कमियों को एक चुनौती के रूप मंे स्वीकार करना चाहिए और विश्वास कीजिए कि अच्छे प्रयासों से यह सभी कमियां और कमजोरी दूर हो सकती है। जो छात्रा यहां से शिक्षा प्राप्त करके इस दुनिया में निकल रहे है उसका वातावरण उनकी स्कूल के वातावरण से बिलकुल भिन्न है जहां वे पढ़ लिखकर बड़े हुए हैं। इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जीवन में बार-बार प्रयास करने से अपने उद्देश्य और सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे ने कहा कि 1875 में इस शिक्षण संस्थान की स्थापना एक विशेष उद्देश्य को लेकर की गई जो शिक्षा से जुड़ा हुआ था। जिस प्रकार इंग्लैंड की पब्लिक स्कूल में वहां रहते हुए बच्चों को शिक्षा मिलती थी उसी उच्च स्तर पर यहां के छात्रों को शिक्षा प्राप्त हो तथा क्लास रूम व इसके बाहर स्वस्थ वातावरण मिलें। आज उन्हें खुशी है कि मेयो काॅलेज में यह सब सार्थक होता नजर आ रहा है। उन्होंने ऐसे शिक्षक और संकाय के सदस्यों के प्रति भी अपनी कृर्तज्ञता प्रकट की जिन्होंने मेयो काॅलेज को आज का यह स्वरूप देने में बहुत प्रयास किए। मेयो आज भी आधुनिकता की इस शैली और युग में अपनी परम्परागत संस्कृति व जड़ों को संजोये रखा है।
मुख्यमंत्राी ने मेयो काॅलेेज के ऐतिहासिक बीकानेर पवेलियन पर रंग बिरंगे साफा पहने स्कूल के छात्रा, पूर्व छात्रा और अभिभावकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान की रंगीन संस्कृति का अद्भूत नजारा उन्हें यहां देखने को मिल रहा है।
श्रीमती राजे ने इस मौके पर अपने श्वसुर श्री उदयभानू सिंह जी को भी याद किया जो मेयो से जुड़े हुए थे और यहां की प्रथम गवर्निंग कौंसिल के सदस्य भी रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हंे आज यह कमी महसूस हुई है कि मेयो काॅलेज में धौलपुर हाउस नहीं है इसके लिए वह निकट भविष्य में इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगी।
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने इस मौके पर मेयो काॅलेज स्कूल के लगभग 200 से अधिक छात्रों को पुरस्कार वितरित कर उन्हें अपनी ओर से शुभकामना भी दी और कहा कि वे इसी प्रकार जीवन में आगे बढ़ते रहे और अपने से जूनियर छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की राह दिखाते रहे।
उन्होंने स्कूल बैण्ड की भी प्रशंसा की जिन्होंने समारोह में अपनी सुमधुर लहरियों से सभी को मंत्रामुग्ध कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर भी इस बैण्ड की मधूर ध्वनि का लुत्फ प्रदेशवासी उठाएंगे।
मेयो काॅलेज गवर्निंग कौंसिल के अध्यक्ष ब्रजराज सिंह, कोटा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि यह बडे़ सम्मान की बात है कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने अपना अमूल्य समय मेयो काॅलेज के छात्रों के पुरस्कार वितरण हेतु दिया है। उन्होंने बताया कि मेयो काॅलेज व स्कूल के विद्यार्थियों में अपने लगन व परिश्रम से विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हंै। इसी क्रम में मेयो के विद्यार्थियों के म्यूजिक बैन्ड ने भी अपनी खासी पहचान बनाई हैं, जो संभवतः आगामी राजस्थान दिवस के मौके पर जयपुर में अपनी प्रस्तुतियां देगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब मेयो के नये प्राचार्य लेफ्टिनेंट जनरल श्री सुरेन्द्र कुलकर्णी होंगे। श्री कुलकर्णी मेयो के 1970 बेच के विद्यार्थी रहे है। उन्होंने वर्तमान प्राचार्य रिटा. मेजर जनरल कुंवर विजय सिंह ललोतरा के आत्मीय व्यवहार व कार्यकुशलता से संस्थान के विकास में नये आयाम स्थापित करने हेतु आभार व्यक्त किया।
मेयो बाॅयज स्कूल के प्राचार्य रिटा. मेजर जनरल कुंवर विजय सिंह ललोतरा ने अपने संबोधन में कहा कि शैक्षिक संस्थान मेयो का शिक्षा जगत में विशिष्ठ स्थान है। संस्थान का उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान करने वाले नागरिकों का निर्माण करना हैै।
ये नागरिक ही भारत को विश्वगुरू बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि मेयो संस्थान ने यूनाईटेड अरब अमीरात के आबू दाबी शहर में मेयो स्कूल की एक शाखा प्रारंभ की है, जो कि किसी भी संस्थान द्वारा अन्य देश में खोला गया पहला स्कूल है।
इस विद्यालय में 500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय की एकेडमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं शैक्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिम गिब्सन अवार्ड मेयो के उन प्रतिभाशाली छात्रों को दिया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। प्रथम जिम गिब्सन अवार्ड 1960 बेच के श्री विजय कृष्ण एवं द्वितीय अवार्ड 1976 बेच के श्री मोहनदास वाॅरियर को दिया गया। मेयो काॅलेज गवर्निंग कौंसिल के अध्यक्ष श्री बृजराज सिंह, कोटा ने मुख्यमंत्राी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
समारोह में झालावाड के सांसद श्री दुष्यंत सिंह, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत, शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्राी श्रीमती अनिता भदेल, पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत, किशनगढ़ विधायक श्री भागीरथ चैधरी, संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमृत कलश, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए. मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चैधरी सहित अनेक अतिथि मौजूद थे।
error: Content is protected !!