अजमेर, 30 नवम्बर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने मेयो काॅलेज के पुरस्कार वितरण समारोह में अपने छात्रा जीवन को स्मरण करते हुए बताया कि जीवन में शिक्षक का अहम स्थान है, वे आपका जीवन संवारते है। उन्होंने बताया कि वे अपने छात्रा जीवन में गणित विषय को लेकर काफी परेशान थी। लेकिन उनके शिक्षिका ने गणित विषय के बारे में उनकी मनोदशा को समझते हुए उन्हें गणित विषय के बारे में एक नये दृष्टिकोण से परिचय कराया, जिसके चलते उनकी समस्त दुविधाएं समाप्त हो गई। वे आज भी गणित की शिक्षिका की आभारी हैं जिसने उनके मन व मस्तिष्क के भावों को समझकर उन्हें एक नई दिशा प्रदान की। इस प्रकार यदि शिक्षक छात्रा के मन और मस्तिष्क को समझकर उसकी समस्याओं का समाधान करेंगे तो विद्यार्थी की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।