गाजे-बाजे के बीच निकलेगी शोभायात्रा

श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां तेज
Ramesh Bhai Ojhaब्यावर, 30 नवंबर। जगद्गुरु शंकराचार्य निरंजनदेव तीर्थ की धार्मिक नगरी ब्यावर में पहली बार विशाल स्तर पर आयोजित होने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां तेज कर दी गई है। आयोजक माणकचंद जिंदल ने बताया कि ब्यावर में 11 से 18 दिसम्बर तक भागवत ज्ञान महोत्सव का आयोजन होगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस कथा में पूज्य श्री रमेश भाई ओझा कथा का अमृतपान कराएंगे। यह कथा अजमेर रोड स्थित नारायण आश्रम में दोपहर 2.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक होगी। कथा के शुभारंभ से पूर्व शहर में कलश व शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा प्रात: 8.30 बजे सुभाष उद्यान से प्रारंभ होकर गाजे-बाजे के बीच मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कथास्थल पहुंचेगी। कथा के आयोजन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ब्यावर के अलावा आसपास के शहरों व कस्बों में भी होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाए गए हैं। श्रोताओं को आमंत्रण पत्र के जरिए कथा में आने का न्यौता दिया जा रहा है। समिति से जुड़े सदस्य प्रचार-प्रसार में सेवाएं दे रहे हैं। कथास्थल पर पांडाल का निर्माण भी शुरू हो गया है।
Sumit Saraswat
error: Content is protected !!