
अजमेर 06 दिसम्बर। भगवान गंज स्थित शहीद अविनाश माहेश्वरी माध्यमिक आदर्श विद्या निकेतन में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय सन्त श्रीकृष्णानन्द, जन मित्र सेवा समिति के सानिध्य में अयोध्या में कारसेवा के दौरान शहीद हुए अविनाश माहेश्वरी की पुण्य तिथि के मौके पर 251 आसनों पर सुन्दर काण्ड पाठ आयोजित हुआ।सुन्दरकाण्ड पाठ में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों सहित अजमेर नगर के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत गणपति वन्दना से हुई और इसके बाद रामचरितमानस मण्डल के सदस्यों ने संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ प्रस्तुत किया।
इस मौके पर तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। विश्व हिन्दु परिषद के केन्द्रीय मंत्री श्री उमाशंकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपनाने हुए सभ्य समाज बनाने पर जोर दिया।
पाठ के अन्त में महाआरती तथा प्रसाद वितरित किया गया और विद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव जिवेन्द्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जिवेन्द्र कुमार
सचिव
मों. 9530210115