अजमेर, 12 दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के अजमेर जिला वृत्त के ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी के तकनीकी कर्मचारियों का ‘‘सुरक्षा, दुर्घटना निवारण एवं आपदा प्रबंधन’’ संबंधित प्रषिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से हाथी भाटा पावर हाऊस में प्रारंभ हुआ।
प्रषिक्षण का उद्घाटन अजमेर जिला वृत्त के अधीक्षण अभियन्ता श्री एस. एन. चावला ने किया तथा साथ ही उन्होंने प्रषिक्षणार्थियों को कार्य के दौरान सुरक्षापूर्वक कार्य करते हुए अपने साथियों के प्रति भी सुरक्षा बरतने के बारे में बतलाया। उद्घाटन सत्र में फीडर मैनेजर (अ.श.वृ.) श्री के. के. बैरवा, कार्मिक अधिकारी (अ.श.वृ.) श्री मुकेष गुप्ता उपस्थित रहे।
प्रषिक्षण के प्रथम दिन प्रातः कालीन सत्र में अधीक्षण अभियन्ता (अ.जि.वृ.) ने प्रषिक्षणार्थियों को बेसिक्स ऑफ इलैक्ट्रीसिटी, इलैक्ट्रीसिटी पैरामीटर्स के विषय में जानकारी दी। उन्होंने प्रषिक्षणार्थियों को विद्युत वितरण कम्पनी के विषय में बताया तथा सुरक्षापूर्वक कार्य करने के लिए आवष्यक रख-रखाव के विषय में भी बताया। तत्पष्चात् सहायक अभियन्ता (एचटी-एमटी) श्री प्रषान्त पाराषर ने प्रषिक्षणार्थियों को दुर्घटना के संभावित कारण व उनके त्वरित निवारण के विषय में जानकारी प्रदान की।
द्वितीय सत्र में श्री एस. के. गुप्ता, सहायक अभियन्ता (एचटीएम-प्रथम) ने प्रषिक्षणार्थियों को सुरक्षा एवं सुरक्षा उपकरणों का अनुप्रयोग के विषय में जानकारी प्रदान की तथा साथ ही 33/11 के.वी. जी.एस.एस. का भ्रमण कराया। उन्होंने प्रषिक्षणार्थियों को 33/11 के.वी. जी.एस.एस. पर कार्य करते समय बरतने वाली सावधानियों की जानकारी दी साथ ही सुरक्षा विषयक लघु चलचित्र का प्रसारण भी किया गया।
अधीक्षण अभियन्ता (अ.जि.वृ.) ने बताया कि प्रषिक्षण शनिवार 13 दिसम्बर तक चलेगा जिसके अन्तर्गत अजमेर जिला वृत्त के 25 ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी के तकनीकी कर्मचारी प्रषिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रषिक्षण राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को राष्ट्रीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है। यह प्रषिक्षण कार्यक्रम आर.ई.सी. द्वारा आयोजित किया गया है। प्रषिक्षण के दूसरे व अंतिम दिन आग से बचाव व आग बुझाने के उपकरण, करंट या आग लगने पर प्राथमिक चिकित्सा, विद्युत प्रसारण में अर्थिंग का उपयोग, के साथ-साथ आपदा से बचाव व आपदा प्रबंधन सम्बन्धी प्रषिक्षण योग्य एवं विषेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रषिक्षण में प्रषिक्षणार्थियों को कोर्स किट व टूल किट भी वितरित किये जायेंगे।