मुख्यमंत्री का अजमेर हेलीपेड पर स्वागत

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर हेलीपेड पर हैंडपम्प प्रशिक्षण लेने वाली ग्रामीण महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर हेलीपेड पर हैंडपम्प प्रशिक्षण लेने वाली ग्रामीण महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए।

 

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर हेलीपेड पर महिला स्वंय सहायता समूह अजमेर की कान्ता गले में कंठा पहनाते हुए।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर हेलीपेड पर महिला स्वंय सहायता समूह अजमेर की कान्ता गले में कंठा पहनाते हुए।

 

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर हेलीपेड पर महिला स्वंय सहायता समूह अजमेर की महिलाओं द्वारा बनाएं गए कंठे को देखते हुए।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर हेलीपेड पर महिला स्वंय सहायता समूह अजमेर की महिलाओं द्वारा बनाएं गए कंठे को देखते हुए।

अजमेर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का आज अजमेर पहुंचने पर पुलिस लाईन हेलीपेड जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
हेलीपेड पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी, शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत, केकड़ी विधायक श्री शत्रुध्न गौतम, किशनगढ के विधायक श्री भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत, मसूदा विधायक श्रीमती सुशील कंवर पलाडा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर स्वागत व अभिनन्दन किया।
हेलीपेड पर संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमृत कलश, जिला कलक्टर डॉ. आरूषी मलिक, पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

वेरी नाईस
मुख्यमंत्री श्री वसुंधरा राजे को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने अजमेर जिले की स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित गले का कंठा बताया तो उन्होंने देखकर कहा कि वेरी नाईस, बहुत सुन्दर बनाया गया है।
पंचायत समिति श्रीनगर की महिला स्वंय सहायता समूह की महिला कान्ता ने अपने हाथ से मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को लाल व काले रंग का गले का कंठा पहनाया। मुख्यमंत्री ने उन्होंने 500 रूपये दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अपनी 30 नवम्बर की अजमेर यात्रा के दौरान आदर्श आगंनबाडी केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर महिला स्वंय सहायता समूह की महिलाओं से उनके सामग्री देखकर गले का कंठा बनाने को कहा था, जिसे वे आज देख व पहनकर बहुत प्रसन्न हुई।

error: Content is protected !!