2014 की परीक्षाओं की स्थाई योग्यता सूची जारी

bser 450अजमेर। राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड ने वर्ष – 2014 की परीक्षाओं की स्थाई योग्यता सूची जारी कर दी है। सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग, वरिष्ठ उपाध्याय और प्रवेषिका की परीक्षा की पूर्व में जारी योग्यता सूची में कोई परिवर्तन नहीं है। सीनियर सैकण्डरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की योग्यता सूची में एक-एक परीक्षार्थियों ने संवीक्षा बाद अंक वृद्धि उपरान्त अपना नाम दर्ज कराया है। सैकण्डरी की योग्यता सूची में 10 नए परीक्षार्थी संवीक्षा बाद अंक वृद्धि उपरान्त योग्यता सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं।
सीनियर सैकण्डरी विज्ञान वर्ग में अलवर जिले के राव विरेन्द्र सिंह, पी.उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोड़ावास के आषीष कुमार पुत्र श्री महेष कुमार गुप्ता नामांक – 1507900 ने संवीक्षा मे तीन अंक वृद्धि उपरान्त प्राप्तांक 475 होने से योग्यता सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार सीनियर सैकण्डरी वाणिज्य वर्ग में सीकर जिले के गोयल सरस्वती पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, नीम का थाना, की कुमारी कनक गोयल पुत्री श्री सुरेष कुमार गोयल नामांक – 1858350 ने संवीक्षा में आठ अंक वृद्धि उपरान्त प्राप्तांक 464 होने से योग्यता सूची में नवॉं स्थान प्राप्त किया है।
बोर्ड सचिव के अनुसार सैकण्डरी परीक्षा की स्थाई योग्यता सूची में 10 नये परीक्षार्थी सम्मिलित हुए हैं तथा दों परीक्षार्थियों का स्थान परिवर्तन हुआ है। सैकण्डरी की योग्यता सूची में जयपुर के इण्डियन कैम्ब्रिज सीनियर सैकण्डरी स्कूल, महेष नगर के हेमन्त कुमावत पुत्र विवेक कुमार कुमावत नामांक 0408351 ने दसवें स्थान पर, करौली जिले के आर्दष विद्या मंदिर सैकण्डरी स्कूल, सपोटरा के गगन मंगल पुत्र मुन्ना मंगल नामांक 1107657 ने ग्याहरवा स्थान प्राप्त किया। चौहदवें स्थान पर तीन नए परीक्षार्थी डंूगरपुर के विद्या निकेतन बालिका सैकण्डरी स्कूल की कुमारी उर्मी शाह पुत्री दीपेष शाह नामांक 0349454, सीकर के सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के देवकीनन्दन सैनी पुत्र डूंगरमल सैनी नामांक 0804627 और टोंक जिले के सैन्ट कबीर अकेडमी सैकण्डरी स्कूल, मालपुरा की कुमारी दीपाली जैन पुत्री राजाबाबू जैन नामांक 0913855 योग्यता सूची में सम्मिलित हुए है।
सैकण्डरी की योग्यता सूची में पन्द्रहवें स्थान पर पॉच नए परीक्षार्थी संवीक्षा उपरान्त अंक वृद्धि से योग्यता सूची में अपना स्थान बनाने में सफल हुए है, ये है – जोधपुर के कमल निष्ठा भारतीय सैकण्डरी स्कूल, ओसियॉं के मंजीत पुत्र केषाराम चौधरी नामांक – 0647820, नागौर जिले के गीतांजली पब्लिक सैकण्डरी स्कूल, कुचामन सिटी के दिनेष ग्वाला पुत्र गणपत राम नामांक 0725727, सवाई माधोपुर जिले के माथुर वैष्य षिक्षण संस्थान सैकण्ड़री स्कूल, खाण्डेर के हिमांषु पाण्डे पुत्र श्री योगराज बैरवा नामांक 0796604, सीकर जिले के नैषनल एकडमी संस्थान सैकण्डरी स्कूल, नवलगढ़ की कुमारी कोमल स्वामी पुत्री योगेष कुमार नामांक 0804861 और करौली जिले के केषव विद्या मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल हिन्डोन सिटी के प्रियांष गुप्ता पुत्र श्री विनोद कुमार गुप्ता नामांक 1111657।
सैकण्डरी की योग्यता सूची में संवीक्षा उपरान्त दो परीक्षार्थियों का स्थान परिवर्तन हुआ है परीक्षार्थी हर्षित चौधरी नामांक 0146982 जो पूर्व में योग्यता सूची में पन्द्रहवें स्थान पर थे, परन्तु संवीक्षा उपरान्त पॉच अंक वृद्धि होने से दसवें स्थान पर आ गए है। इसी प्रकार परीक्षार्थी हर्षित बंसल नामांक 0169465 जो पूर्व में योग्यता सूची में तेरहवें स्थान पर थे परन्तु संवीक्षा उपरान्त एक अंक वृद्धि होने से बारहवें स्थान पर आ गए है।
-राजेन्द्र गुप्ता, उप निदेषक (जनसम्पर्क)

error: Content is protected !!