भूपेन्द्र यादव 21 दिसम्बर को अजमेर आयेगें

b yadav 1अजमेर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव दिनांक 21 दिसम्बर 14 को प्रातः 6.40 बजे दिल्ली-अहमदाबाद मेल से अजमेर आयेगें । प्रातः 9.00 बजे अजमेर से प्रस्थान कर 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक सलेमाबाद सांसद आदर्ष ग्राम का दौरा करेगें एवं जनता से आई.टी. सेन्टर सलेमाबाद पर मिलेगें । सांय 4.00 बजे अजमेर में जे.एल.एन. हास्पीटल में यूरोलोजी षिविर का अवलोकन करेगें तथा 4.30 बजे महाराज अग्रसेन पब्लिक स्कूल, इन्डोर स्टेडियम के सामने वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें, यहां से हाथीभाटा स्थित गुरूद्वारे में गुरू गोविन्दसिंहजी की जयन्ती से पूर्व आयोजित नगर कीर्तन यात्रा के समापन समारोह में भाग लेगें । तत्पष्चात सांय 6.00 बजे स्थानीय लक्ष्मी नैन समारोह स्थल पर भा.ज.पा. शहर जिला द्वारा आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होगें जिसमें भा.ज.पा. शहर जिले के सभी बूथ संयोजक, वार्डो के तथा मण्डलों के कार्यकर्त्ता जिले के कार्यकर्त्ता तथा जनप्रतिनिधिगण व भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेगें ।

अरविन्द यादव,
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष
मो. 9414252930

error: Content is protected !!