ब्यावर। शहर में नव गठित शान्ता हीरालाल जन कल्याण सोसायटी ब्यावर के तत्वावधान में आज मंगलवार को राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय छावनी रोड़ ब्यावर की 110 छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गए। विद्यालय की इन ज़रूरतमंद छात्राओं को शीत ़़़ऋतु में ठण्ड से राहत मिलेगी वहीं उन्हें अध्ययन करने में भी मदद मिल सकेगी।
स्वेटर वितरण समारोह में उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए आईएएस डॉ0 वीणा प्रधान ने कहा कि व्यक्ति के जीवन निर्माण में शिक्षा की विशेष भूमिका होती है । नैतिक एवं संस्कारवान शिक्षा से ही देश एवं समाज की प्रगति सम्भव है। अतः विद्यार्थी वर्ग को मेहनत एवं लग्न के साथ विद्यार्जन करने तथा शिक्षकों को अध्यापन में नैतिकता एवं संस्कारों का बीजारोपण करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ब्यावर उनकी मातृभूमि है। कोई व्यक्ति अपने माता-पिता का ़ऋण कभीभी पूरा नहीं चुका सकता । उन्होंने भावुकतापूर्ण उद्बोधन में कहाकि स्वयं के माता-पिता की स्मृति को स्मरणीय बनाने हेतु शान्ता हीरालाल जन कल्याण सोसायटी ब्यावर का हालही में रजिस्टेªशन कराया गया है। यह सोसायटी का पहला प्रयास है तथा आगे भी जन कल्याणकारी प्रयास नागरिकों के सहयोग से ज़ारी रहेगा।
सोसायटी के इस प्रथम समारोह में सोसायटी सचिव कुमुद बादानी की ओर से यह घोषणा की गई कि छावनी गर्ल्स स्कूल की कक्षा 6 से 12 तक में परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली छात्राओं को सिल्वर मैडल एवं नकद राशि प्रदान की जाएगी। जिसकी प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू कोठारी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
समारोह में नगर परिषद ब्यावर उप सभापति सुनील मून्दड़ा, एसडीओ ब्यावर भगवती प्रसाद , एडीईओ अजमेर के0जी0 वैष्णव, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शरद शर्मा, सोसायटी अध्यक्ष आलोक प्रधान, आदि ने विचार रखें तथा इस आयोजन की तहदिल से प्रशंसा की। प्रधानाचार्य श्रीमती कोठारी की टीम द्वारा अतिथियों का भावभीना स्वागत किया गया तथा स्मृतिचिन्ह भेंट किये ।
इस मौके पर गणमान्य नागरिकों में राम पंजाबी, रमेश यादव, सुनील कौशिक, के0पी0चौहान, डॉ0 नरेन्द्र पारख तथा डॉ0 वीणा प्रधान के परिजनों में गिरीशजी सहित अन्य कई शिक्षाविद व्यक्ति, व्याख्याता वर्द्धमान जैन सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार तथा छात्राएं मौजूद थी। संचालन व्याख्याता सीमा कृपलानी ने किया।
स्टेट ओपन स्कूल के विद्यार्थियों हेतु व्यक्तिगत सम्पर्क शिविर आयोजन
ब्यावर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा के संदर्भ केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा में सत्रा 2014 में पंजीकृत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क व्यक्तिगत सम्पर्क शिविर आयोजन 25 दिसम्बर से शुरू होगा जो आगामी 8 जनवरी तक संचालित रहेगा।
संदर्भ केन्द्र अग्रेषण अधिकारी एवं प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा के अनुसार संबंधित छात्रा-छात्राएं 25 दिसम्बर से पंजीकरण कराकर आगामी 15 दिवस तक निःशुल्क कक्षाओं में भाग लेकर संबंधित विषयों के प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक अध्ययन में आ रही समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। प्रभारी टील सिंह चौहान ने बताया कि शिविर के दौरान परीक्षार्थी परीक्षा की रसीद दिखाकर पाठ्य-पुस्तकें प्राप्त कर सकेंगे। सभी परीक्षार्थी शिविर में भाग लेकर स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की निःशुल्क योजना का फायदा अवश्य उठावें।
शहर में वार्ड वार भामाशाह नामांकन शिविर कार्यक्रम आयोजन
ब्यावर। ब्यावर शहर में भामाशाह योजना के तहत वार्ड नं. 31 के नागरिकोें के हितार्थ राजकीय विद्यालय फतेहपुरिया दौयम परिसर में 23 दिसम्बर से शुरू हुआ भामाशाह नामांकन शिविर 24 दिसम्बर को भी चलेगा।
एसडीओ भगवती प्रसाद के अनुसार शहर के वार्ड नं. 32 के हितार्थ 25 व 26 दिसम्बर को राजकीय विद्यालय फतेहपुरिया दौयम में भामाशाह नामांकन शिविर लगेगा। वार्ड नं. 44 हेतु राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा में 27 दिसम्बर व 29 दिसम्बर को तथा वार्ड नं. 45 हेतु 30 व 31 दिसम्बर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय न्यू बैंक कॉलोनी में भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित होगा।
इसी तरह शहर के वार्ड नं. 38 के नागरिकों हेतु 24 व 25 दिसम्बर को कृषि उपज मण्डी समिति परिसर में, वार्ड नं. 39 हेतु 26 व 27 दिसम्बर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदरिया मंे, वार्ड नं. 40 हेतु 29 व 30 दिसम्बर को मेवाड़ी गेट के समीप स्थित कंचन देवी विद्यालय में भामाशाह नामांकन शिविर लगाया जाएगा।
एसडीओ के अनुसार वार्ड नं. 41 हेतु 31 दिसम्बर एवं एक जनवरी को बर्फानी बाबा मंदिर के समीप स्थित राजकीय उच्च विद्यालय जगदीश नगर में, वार्ड नं. 42 हेतु 2 जनवरी एवं 3 जनवरी को पुराना मसूदा रोड़ स्थित मारोठिया पब्लिक स्कूल में तथा वार्ड नं. 43 के नागरिकों के हितार्थ राजकीय सूरजमल भाटी उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्दिरा नगर में 5 एवं 6 जनवरी को भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन होगा।
तीन दिवस में देंगे पेंशनधारी अपनी आधार कार्ड संख्या एवं बैंक बचत खाता संख्या संबंधी जानकारी
ब्यावर। एसडीओ भगवती प्रसाद ने ब्यावर उपखण्ड क्षेत्रा के सभी पेंशनधारियों से कहा है कि वे अपनी आधार कार्ड संख्या एवं बैंक बचत खाता संख्या संबंधी जरूरी दस्तावेज़ तहसील कार्यालय ब्यावर में तीन दिवस में आवश्यक रूपसे प्रस्तुत कर देवें ताकि उनकी पेंशन सीधे ही उनके बचत खातों में महीने की एक तारीख को ही हस्तान्तारित हो जाएगी तथा बिना बैंक तथा पोस्ट ऑफिस में गये किसी भी ई-मित्रा केन्द्र से अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेंगे।