बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाई रात्रि चौपाल

किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए।
किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए।

अरांई। समीपवर्ती ग्राम सान्दोलिया में बैंक आफॅ बडौदा अरांई शाखा द्वारा मंगलवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक आफॅ बडौदा के जिला अग्रणी प्रबन्धक एल के सिंघल ने सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, भारत सरकार की पेंशन योजना, किसान के्रडिट कार्ड, महिला स्वंय सहायता समूह आदि से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में सान्दोलिया के वन्दना महिला समूह व अन्य किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। शाखा प्रबन्धक नवीन माथुर ने किसानों को किसान क्लब योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होनेंं ग्रामीणों से प्रधानमंत्री जन धन योजना का लाभ लेने की अपील भी की। उपशाखा प्रबन्धक देवेश गौड, कृषि अधिकारी सौरभ नेमा, मोतीराम शर्मा सहित रघुनाथ चांगल, महावीर जाट सहित किसान उपस्थित थे।

-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!