सूफी रंग फेस्टिवल के तहत सूफी आर्ट प्रदर्शनी की शुरुआत

IMG-20141228-WA0240दरगाहके महफिल खाना में रविवार से सूफी रंग फेस्टिवल के तहत सूफी आर्ट प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में विभिन्न पेंटिंग्स, केलीग्राफी के नमूने, तुगरे तबर्रुकात प्रदर्शित किए गए हैं।
जोहर की नमाज के बाद महफिल खाना में कुरान शरीफ की तिलावत से प्रदर्शनी का आगाज हुआ। इस मौके पर अंजुमन सैयदजादगान के पूर्व सचिव सैयद महमूद उल हसन चिश्ती, पूर्व सदस्य सैयद मुनव्वर चिश्ती, सरगना हफ्तबारीदार सैयद अनीस मियां चिश्ती, गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के सदर हाजी शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, इमरान ख्वाजगानी समेत विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद थे। इरानियन कल्चरल हाउस दिल्ली से भी एक प्रतिनिधिमंडल इस प्रदर्शनी में शामिल होने आया है। मुंबई के गयासुद्दीन हाजी मुंशी, अब्दुल हक, दिल्ली के अनीस सिद्दीकी, टोंक से नवाब वासफी, मुमताज अली, भोपाल से रूही खान, अहमदाबाद से शाहिद रहमान, भरूच से हाजी उस्मान भाई, बेंगलूरू से सैयद हमदुल्लाह, कोलकाता से वजीर अहमद, दिल्ली से अब्दुल कदीर, भरूच से यूसुफ जई आदि आर्टिस्ट ने भी अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं। इसके साथ ही ईरान से अली मेहरी, नसर तगीजादाह और मोहम्मद हादी आर्टिस्ट ने भी अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया है। चर्म पर कलाकृति भी जायरीन की पसंद बनी हुई है। प्रदर्शनी के आगाज के साथ ही जायरीन भी इसके देखने के लिए पहुंचे। प्रदर्शनी का समापन 3 जनवरी को होगा।

error: Content is protected !!