
अजमेर| श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ के साथ वृंदावन की करुणामयी रासलीला का आयोजन 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक अजयनगर हिलटॉप स्थित श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर महंत बाबा ईसरदास साहिब का 90वां वार्षिक उत्सव बालकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार होगा। आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासी संत गौतम दास ने बताया कि श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ कथा के इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन कथा वाचन करेंगे। वृंदावन की करुणामयी रासलीला का विशेष आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजित तैयारी बैठक में भगवान श्रीमलानी, घनश्याम आडवानी, कन्हैया खानचंदानी, राजेश किशनानी, दीपक बालानी, रमेश मूलचंदानी, महेश कल्याणी, हरीश मोदियानी, मास्टर हेमनदास आदि मौजूद थे।