सूचना प्रोधोगिकि प्रकोष्ठ ने 500 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा

bjp07012015अजमेर 7 जनवरी2015। भारतीय जनता पार्टी सूचना प्रोधोगिकि प्रकोष्ठ द्वारा आज शाम आगरा गेट स्थित गणेश मंदिर पर भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर लगाकर 500 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा। लोगों मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह देखा गया।
जिला प्रचार मंत्री एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद गोयल ने बताया की यह एक महाअभियान है, देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बने यह जब ही संभव है तब प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभाये। देश को कांग्रेस मुक्त बनाए की यह पहली कड़ी है। अत हम सभी कार्यकर्ताओं को इस महायज्ञ मे आहुति देनी चाहिए। प्रकोष्ठ द्वारा आगे भी शहर मे अन्य स्थानों पर इस प्रकार के शिविर लगाकर जनता को भाजपा से जोड़ने का काम किया जाएगा ।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के अनीश मोयल अनुपम गोयल निखिल शाह ताराचंद सब्लानिया विजय ईनानी घनश्याम खत्री विजय काकानी मोहित बंसल रोहित यादव राहुल चैहान नरेंद्र ईनानी सहित शहर भाजपा के मंत्री दीपेन्द्र ललवानी रश्मि शर्मा विनोद कंवर अम्रत नहारिया रमेश एच लालवानी भागीरथ जोशी आदि उपस्थित थे।
शहर भाजपा के महामंत्री जयकिशन पारवानी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के विभिन्न मोर्चे नगर के प्रमुख चैराहों पर षिविर लगाकर भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देगें। सदस्यता अभियान को गति देने के लिये युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एस.टी.मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा को सदस्यता अभियान में आम जन को जोड़ने के लिये नगर के प्रमुख चैराहो पर षिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 9 जनवरी को युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा गांधी भवन चैराहा एवं डिग्गी बाजार चैक, 10 जनवरी को एस टी मोर्चा अम्बेडकर सर्किल पर 11 जनवरी को महिला मोर्चा नया बाजार पर सदस्यता अभियान का षिविर लगायेगें ।

शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!