युवा मोर्चा द्वारा एक विशाल युवा संकल्प दिवस के आयोजन पर चर्चा

bjp4bjp1अजमेर/ भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के दिवगंत यशस्वी नेता श्री वीर कुमार की दिनाक 23 जनवरी को पुण्यतिथि से 25 जनवरी राजमाता विजयराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि तक तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने आज स्थानीय होट्ल दाता इन में आयोजित बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा की स्व. श्री वीरकुमार जी शहर की एक ऐसी हस्ती रहे है, जिन्होने आज के आधुनिक अजमेर के विस्तार के साथ साथ भाजपा संगठन का आधार बढा़ने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। शहरवासी व भाजपा के लिए स्व. श्री वीर कुमार चिरस्मरणीय रहेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार दिनांक 23 जनवरी को ऋषि घाटी स्थित मुक्तिधाम पर प्रात 8 बजे से 9 बजे तक श्रद्धासुमन अर्पण तथा दिनांक 24 जनवरी को स्थानीय वीर सर्किल तोपदड़ा पर प्रात 11 बजे सड़क का शुभारंभ व भजनांे की प्रस्तुति होंगी।
25 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य मे तथा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद श्री सी पी जोशी की अध्यक्षता मे युवा मोर्चा द्वारा एक विशाल युवा संकल्प दिवस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मे धरोहर प्रन्नोति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकारसिंह लखावत, केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री व अजमेर से सांसद श्री .सांवरलाल जाट, शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी व महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल वशिष्ठ अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे। स्थानीय जवाहर रंगमंच पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मे एक हजार से अधिक नवयुवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह शेखावत के साथ हितेश वर्मा को कार्यक्रम का संयोजक बना कर जम्मिेदारी सोपीं गयी।
सदस्यता अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया की चलो चले बूथ की ओर अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 व 24 जनवरी को अजमेर शहर के सभी 380 बूथ पर कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएँगे। दिनांक 25 जनवरी को प्रात 10 बजे कुंदन नगर स्थित चैराहे पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा बूथ पर जाकर स्थानीय लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। बैठक मे चारों मण्डल के संयोजकों ने तय लक्ष्य के अनुसार बनाएँ गये सदस्यों की सूची प्रस्तुत की। देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिये युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एस.टी.मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा को सदस्यता अभियान में आमजन को जोड़ने के लिये नगर के प्रमुख चैराहो पर शिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौपी।
कार्यक्रम का संचालन व आभार शहर जिला महामंत्री जयकिशन पारवानी ने किया। बैठक में शहर जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल, विकास सोनगरा, श्रीमती सम्पत भाटी, तिलकसिंह रावत, शहर जिला मंत्री दीपेन्द्र लालवानी, रविन्द्र जसोरिया, अमृत नाहरिया, रश्मि शर्मा, विनोद कंवर जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल सहित युवा मोर्चा के देवेन्द्रसिंह शेखावत, एससी मोर्चा के हीरालाल जीनगर,जे के शर्मा, तुलसी सोनी, वनिता जेमन, सीमा गोस्वामी, सोहन शर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, विनीत पारीक, हितेष वर्मा, अश्विन चैहान, अनीश मोयल, ताराचंद सब्लानिया, अनुपम गोयल, महेंद्र भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!