श्री शिव महापुराण कथा 27 जनवरी से

shivji 8ब्यावर। शहर में पहली बार विशाल स्तर पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। बी.एम. अग्रवाल परिवार की ओर से आयोजित इस संगीतमय कथा में बड़ौदा के संत रामप्रसाद महाराज कथा का अमृतपान कराएंगे। आयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि कथा 27 जनवरी से 2 फरवरी तक विनोद नगर स्थित बोहरा गार्डन में होगी। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5.30 बजे तक रहेगा। प्रथम दिन 27 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा संत केवलराम महाराज के सानिध्य में रामद्वारा से प्रारंभ होकर कथा स्थल बोहरा गार्डन पहुंचेगी। कथा संयोजक अविनाश गर्ग ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों पर उत्सव मनाए जाएंगे। 3 फरवरी को 1008 शिव नाम से महाभिषेक होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को एक बैठक आयोजित हुई। इसमें मुकेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, पुरूषोत्तम, लक्ष्मीनारायण, दिनेश, रामप्रसाद मित्तल, आरसी गोयल, गणपत सर्राफ, गोपाल डाणी, आरसी बंसल, मोहित कांठेड़, सुमित सारस्वत, सुनील जैथल्या, सुरेश कांकाणी, ओमप्रकाश दगदी, शिवांशु, राघव, संजय घीया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sumit Saraswat

error: Content is protected !!