आनंद से रहना सिखाती है शिवपुराण

बोहरा गार्डन में शिव महापुराण कथा प्रारंभ, ऐतिहासिक शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
10940428_10202209614600117_6577693993146259577_n10933910_10202209631040528_8672662485890773126_n-सुमित सारस्वत- ब्यावर। शहर के विनोद नगर स्थित बोहरा गार्डन में मंगलवार को श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ हुई। कथा के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत रामप्रसाद महाराज ने शिव महापुराण का महत्व बताया। कथावाचक ने कहा कि रामायण जीना व भागवत मृत्यु सिखाती है। जबकि शिव महापुराण कथा विपरित परिस्थितियों में भी आनंद से रहना सिखाती है। शिव महापुराण दुश्मन से मोहब्बत करना सिखाती है। कथा के प्रथम दिन संतश्री ने कहा कि समाज में धन के उत्तराधिकारी बहुत मिलते हैं मगर धर्म के उत्तराधिकारी कम मिलते हैं। मनुष्य को संसार भयभीत करता है और संत भयमुक्त करता है। महाराज ने ‘तेरा दर्श पाने को जी चाहता है..’, ‘भोलेनाथ से निराला कोई और नहीं..’ भजन सुनाए तो श्रोता झूम उठे।
बीएम अग्रवाल परिवार की ओर से आयोजित कथा प्रारंभ होने से पूर्व विशाल कलश व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रामद्वारा से प्रारंभ होकर अजमेरी गेट, फतेहपुरिया चौपड़, भारत माता सर्किल, तेलियान चौपड़, मेवाड़ी गेट, ब्रह्मानंद मार्ग होते हुए कथास्थल बोहरा गार्डन पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे एक हाथी, 2 ऊंट, 6 घोड़े, सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरता सजा-धजा बैंड, 251 कलश धारण किए महिलाएं, भजन मंडली सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष भक्त साथ थे। पवित्र शिव पुराण ग्रंथ को सिर पर धारण करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस, झांसी की रानी व भारत माता ने शौर्य व वीरता का संदेश दिया। वहीं भगवान गणेश, रिद्धि-सिद्धि, शिव-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह दो दर्जन से अधिक संस्थाओं व समाजों की ओर से शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आयोजक मुकेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, संयोजक अविनाश गर्ग, सुशील बंसल, पं.मुकुंदशरण दाधीच, रामप्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश दगदी, नितेश गोयल, हेमंत कुमावत, सुमित सारस्वत, श्वेता जैन, सुमित्रा जैथल्या, शशि सोलंकी, साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, ममता पाखरोट, प्रियंका सेन, लविना, शिवाली, शिवांशु, मुकेश गुप्ता, माणक डाणी, सुशील सिंहल, गणपत सर्राफ, निर्मल बंसल, विजय तंवर, अनिल कटारिया, गोपाल डाणी, सुरेंद्र गोयल, रामगोपाल अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, सुखदेव मित्तल, ललित प्रजापति, सुनील जैथल्या, मदनमोहन जोशी, महेंद्र लोकवानी सहित सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

संतों का मिला सानिध्य
शोभायात्रा में महामंडलेश्वर कपिल मुनि, महंत फतेहगिरी, महंत द्वारकागिरी, संत गोपालराम रामस्नेही, स्वामी गणेशानंद, स्वामी प्रकाशानंद, राजेश मुनि, गोपाल मुनि, स्वामी रामेश्वर भी शामिल हुए।

कई संस्थाओं ने किया स्वागत
अग्रवाल समाज, माहेश्वरी महिला परिषद, ब्यावर सर्राफा संघ, नारी शक्ति मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अग्रवाल फतेहपुरिया पंचायत, अग्रवाल माधोपुरिया पंचायत, अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत, भैरव भक्त मंडल, दुर्गा पूजा महोत्सव समिति, लायन्स क्लब, जिंदल बर्तनवाला परिवार, कंदोई परिवार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, एलआईसी एसोसिएशन सहित कई संस्थाओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत कर शीतल पेय, अल्पाहार व प्रसाद का वितरण किया।

error: Content is protected !!