सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का आव्हान

IMG_20150207_184920अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक आज होटल दाता इन, अजमेर पर सांय 6.00 बजे आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुये शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने वहां उपस्थित सभी जिला पदाधिकारियों एवं वार्ड प्रभारियों को सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का आव्हान किया, जिस पर वहां उपस्थित बजरंग मण्डल के प्रभारी जे.के.शर्मा, पृथ्वीराज मण्डल के योगेष शर्मा, आर्य मण्डल के नरपतसिंह व आदर्ष मण्डल के प्रभारी घीसू गढ़वाल ने आगामी 10 दिनों मे लक्ष प्राप्ति करने का प्रयास करने का एवं युवा मोर्चा ने पूरे अभियान में 20000 नये सदस्य बनाने का आष्वासन दिया। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभायेगा। बूथ स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई तथा मण्डल संयोजकों को प्रत्येक बूथ प्रभारी को आने वाले एक सप्ताह में अपने बूथ क्षैत्र में सदस्यता अभियान को गति से चलाने के निर्देष देने को कहा गया।
सदस्यता अभियान के प्रभारी व शहर जिला महामंत्री सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने इस अवसर पर भाजपा विष्व की सबसे बड़ी पार्टी बने का आव्हान करते हुये वार्डो में सदस्यता अभियान का कार्य देख रहे प्रभारियों को बूथ टोली के साथ घर-घर पहुच कर सभी लोगों को भाजपा से जोड़ने का निवेदन किया। देष भर में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिये युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एस.टी.मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा को सदस्यता अभियान में आम जन को जोड़ने के लिये नगर के प्रमुख चैराहो पर षिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौपी।
बैठक में इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्राभरी श्रीमती उर्मिला आर्य ने 21 फरवरी को महिला सम्मेलन करने व युवा मोर्चा ने 25 फरवरी को आदर्श मण्डल मे युवा सम्मेलन करने का निश्चित किया। अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी आगामी दिवस मे 4000 नये सदस्य बनाने का लक्ष रखा। इस अवसर पर जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने सदस्यता अभियान की तकनीकी पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक को पूर्व राज्य मंत्री श्री किशन सोनागरा एवं पूर्व सांसद श्री रासा सिंह रावत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। अंत मे भाजपा नेता स्व कैलाश कच्छवा को 2 मिनिट मौन रात कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री जयकिषन पारवानी ने किया । शहर जिला महामंत्री रमेष सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में शहर जिला उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य, संजय खण्डेलवाल, घीसू गढ़वाल, विकास सोनगरा, श्रीमती सम्पत भाटी, तिलकसिंह रावत, शहर जिला मंत्री राजेष घाटे, नरपतसिंह, अमृत नाहरिया, जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल सहित युवा मोर्चा के देवेन्द्रसिंह शेखावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के इब्राहीम फखर, तुलसी सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी योगेश शर्मा राजेंद्र राठोड़, सोहन शर्मा, रमेष मारू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!