19वीं सिन्धु दर्शन यात्रा जून 2015 में आयोजित होगी

bss (1)bss (2)अजमेर – तीर्थयात्रा देशभक्ति की यात्रांए हैं और ऐसी दुर्गम यात्राओं से पुण्य प्राप्त होता है, इस बार सिन्धु उत्सव दर्शन यात्रा राष्ट्रीय एकता की प्रतीक के साथ नारी शक्ति सम्मान के रूप में आयोजित की जायेगी। उक्त विचार सिन्धु दर्शन यात्रा की आयोजित ग्वालियर में राष्ट्रीय बैठक में संरक्षक माननीय इन्द्रेश कुमार जी ने कहे। इस वर्ष यह यात्रा 19वीं यात्रा 23 से 26 जून 2015 को लेह लद्धाख में सिन्धु नदी के किनारे आयोजित किया जायेगा। सिन्धु भवन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जिसमें सिन्धु संस्कृति का समावेश किया जा रहा है। सिन्धु नदी का जल लेकर हम उसकी पूजन अवश्य करें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुरलीधर माखीजा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहभागिकता के लिए युवा टीम का गठन कर सिन्धु उत्सव सेवा दल का गठन भी किया जायेगा जिससे तीर्थयात्रियोें को सुविधायें मिल सके।
बैठक में सिन्धु दर्शन यात्रा पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें दिल्ली से हवाई यात्रा, चण्डीगढ मनाली होकर सडक मार्ग व जम्मू से भी सडक मार्ग से यात्रा प्रारम्भ होकर लेह लद्धाख पहुंचेगी। बैठक में 16 राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। यात्रा में सन्तों महात्माओं का आर्शीवाद प्राप्त कर शुभारम्भ किया जायेगा। कार्यक्रमों में लेह लद्धाख सिन्धु नदी किनारें पूजा अर्चना, बहिराणा साहिब की पूजा,छेज्, गायत्री अनुष्ठान, बौद्ध संतो की पूजा अर्चना, दीपदान महाआरती के साथ भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया है।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सिन्धु दर्शन यात्रा हेतु आर्थिक सुविधा भी उपलब्ध करवाई है और प्रदेश की ओर से राज्य सरकार के भी ध्यान में लाकर शीघ्र आदेश जारी करवाने की कार्यवाही की जानकारी दी।
बैठक में सभा के राष्ट्रीय महामंत्री घनश्यामदास कुकरेजा, सिन्धु भवन समिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण भाग्यिा, समिति के महामंत्री भूपेन्द्र कंसल, प्रदेशाध्यक्ष श्री शंकर सबनाणी, श्री हेमनदास मोटवाणी ने भी अपने विचार प्रकट करते हुये यात्रा से सभी को जोडने की अपील की।
महेश टेकचंदाणी 
महानगर मंत्री
9413691477

 

error: Content is protected !!